राज्य

झारखंड सरकार नर्सरी से लेकर क्लास 5वीं तक के कक्षा संचालन की अनुमति प्रदान करें: पासवा

रांची: झारखंड में प्राईवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर (पासवा) ने मुराज्य सरकार नर्सरी से लेकर क्लास 5वीं तक के कक्षा संचालन की अनुमति प्रदान करें।ख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा बच्चों के पठन-पाठन को लेकर गंभीरता दिखाये जाने पर आभार व्यक्त किया है।

पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे, उपाध्यक्ष लाल किशोरनाथ शाहदेव और महासचिव डॉ. राजेश गुप्ता छोटू व सचिव कुमुद रंजन ने रविवार को यहां कहा कि आज जब कई संगठन और राजनीतिक दल सिर्फ मंदिर-मस्जिद खोलने की बात कर रहे है, बच्चों की पढ़ाई की चिंता उन्हें नहीं है,ऐसे में पासवा के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने पहले 9वीं से 12वीं और फिर छठवीं से आठवीं तक के बच्चों के लिए ऑफलाइन क्लास की अनुमति दी।पासवा की ओर से अब मुख्यमंत्री से आग्रह किया जाता है कि राज्य सरकार नर्सरी से लेकर क्लास 5वीं तक के कक्षा संचालन की अनुमति प्रदान करें।

पासवा के प्रदेश अध्यक्ष दूबे ने कहा कि कोरोनाकाल में तमाम मुश्किलों के बावजूद शिक्षकों ने बच्चों को ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा उपलब्ध कराने का काम जारी रखा, इसे लेकर पासवा की ओर से देशभर में शिक्षकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में रांची और जमशेदपुर में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किये जाने के बाद आगामी दिसंबर महीने में बोकारो और पाकुड़ में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button