अन्तर्राष्ट्रीय

अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में जिहादियों का कहर, सुरक्षा बलों के 40 जवान मारे गए; 33 घायल

बुर्किना : अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के उत्तरी भाग में बंदूकधारी जेहादियों के हमले में सुरक्षा बलों के कम से कम 40 सदस्य मारे गए हैं और 33 अन्य घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उत्तरी क्षेत्र के महासचिव कौइल्गा अल्बर्ट जोंगो ने एक बयान में कहा कि छह सैनिक और सेना की सहायता करने वाले 34 स्वयंसेवी नागरिक शनिवार अपराह्न ओआहिगौया शहर के पास मारे गए।

33 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि यह हमला अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े संघर्ष-ग्रस्त देश में बढ़ती हिंसा के बीच हुआ है। देश में हमलों की घटनाओं में अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं और लगभग 20 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं। इस महीने की शुरुआत में इस्लामिक चरमपंथियों ने देश के उत्तरी भाग में कई हमलों में कम से कम 44 लोगों की जान ले ली थी।

Related Articles

Back to top button