व्यापार

JIO को वोडाफोन की टक्कर, Vodafone Play का फ्री सब्सक्रीप्शन

img_20161004011700INDIA की दूसरी सबसे बड़ी Telecom Service Provider Company Vodafone India ने इस साल 31 December तक अपने सभी users के लिए वोडाफोन प्ले एप के Free Subscription की घोषणा की है।

इस एप पर कई भाषाओं में 14000 से अधिक फिल्में उपलब्ध हैं। वोडाफोन प्ले एक अनूठा एप है जो वीडियो, फिल्में, टेलीविजन शो और संगीत पेश करता है। 180 से अधिक लाइव टीवी चैनलों के साथ इसमें लोकप्रिय फिल्में एवं मनोरंजन चैनल भी शामिल हैं।
इसके अलावा, कई लोकप्रिय भाषाओं में 14000 से अधिक क्लासिक या ब्लॉकबस्टर फिल्में, वीडियो या म्युजिक कंटेंट में से अपनी पसंद की सामग्री का चुनाव कर सकते हैं और अपनी सुविधा के अनुसार इनका लुत्फ उठा सकते हैं। हूक और हंगामा मूवीज की साझेदारी में वोडाफोन प्ले सही मायने में मनोरंजन की दुनिया है।
वोडाफोन इंडिया के निदेशक (वाणिज्य) संदीप कटारिया ने कहा, “बड़ी संख्या में लोग आज अपने स्मार्टफोन पर वीडियो देखना और संगीत सुनना पसंद करने लगे हैं। कई एप्स डाउनलोड करने के बजाय केवल वोडाफोन प्ले डाउनलोड करना आसान है, जो उनकी मनोरंजन की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए सर्वश्रेष्ठ सामग्री उपलब्ध कराएगा। यह विभिन्न भाषाओं में व्यापक सामग्री के साथ सही मायनों में मनोरंजन का एकमात्र स्रोत है। आने वाले समय में भी हम उपभोक्ताओं को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए वोडाफोन प्ले पर अधिक गुणवत्तापूर्ण कन्टेन्ट और फीचर्स पेश करते रहेंगे।”
 कई शानदार फीचर्स जैसे लाइव टीवी प्ले और पॉज, डीवीआर क्षमता, शो के समय का डिस्प्ले, शो शुरू होने के रिमाइंडर, लाइव टीवी चैनलों की रिस्पॉन्सिव स्ट्रीमिंग आदि के साथ वोडाफोन प्ले उपयोगकर्ताओं को फिल्में, टीवी शो, समाचार देखने और संगीत सुनने का बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है।
वोडाफोन प्ले को अपने स्मार्टफोन पर सीधे गूगल प्ले या एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं या टाइप करें प्ले और 199 पर भेज दें।
 

Related Articles

Back to top button