
जितेश श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष एवं जितेंद्र शर्मा महासचिव मनोनीत
अभा पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश पदाधिकारियों का मनोनयन, आईजी राजीव मल्होत्रा ने दिलाई शपथ
लखनऊ : अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन द्वारा रविवार को मेजबान होटल लाटूश रोड में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण तथा लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका पर सेमिनार संपन्न हुआ। जितेश श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष एवं जितेंद्र शर्मा प्रशासनिक महासचिव मनोनीत किये गये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक राजीव मल्होत्रा ने कहा कि स्वतंत्र पत्रकारिता बड़ा जोखिम का कार्य है। पत्रकारों को अपनी सुरक्षा का चक्र स्वयं बनाना पड़ता है। पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है, पत्रकार अपनी स्पष्ट तथा पारदर्शी लेखनी से ही सरकार और समाज में पत्रकारिता की मर्यादा तथा अपनी शक्ति का लोहा मनवा सकता है। समारोह की अध्यक्षता कर रहे एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्र ने पत्रकारों को कार्यपालिका, विधायिका तथा न्यायपालिका के समकक्ष बताते हुए कहा कि पत्रकार समाचार लिखने या न लिखने के लिए पैसे लेना छोड़ दे तो उससे बड़ा और ताकतवर पत्रकार नहीं मिलगा। पत्रकारिता का इतिहास 197 वर्ष पुराना है। ब्रिटिश हुकूमत में 30 मई 1826 में कानपुर के जुगुल किशोर ने कलकत्ता से उदण्ड मार्तण्ड साप्ताहिक प्रारम्भ किया था जो अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों के कारण एक वर्ष में ही 1927 मे बन्द करना पड़ा था।
उन्होंने आगे कहा कि पत्रकारिता का प्रमुख उद्देश्य जनता की इच्छाओं और विचारों को समझना, सामाजिक दोषी को निर्भीकता से प्रगट करना तथा पत्रकारों को गलत भ्रामक तथ्य हीन तथा विकृत सामग्री के प्रकाशन से बचना चाहिए। लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ आज डगमगा रहा है।कुछ पत्रकार कुछ पैसों के लालच में सरकार की ग़लत नीतियों को उजागर करने के बजाय भ्रष्ट सरकार तथा उनके नेताओं का गुणगान करने लगते हैं, उनकी काली कमाई को नजरंदाज करते हैं। पत्रकारों की धूमिल हो रही छवि को सुधारने का कार्य आप जैसे होनहार पत्रकार ही कर सकते हैं। आप समाचार छापने अथवा न छापने के लिए सौदेबाजी करना छोड़ दीजिए, आपसे बड़ा और ताकतवर कोई नहीं मिलेगा। समारोह में सैकड़ों मीडिया कर्मियों की सहभागिता रही।

इस अवसर पर जिले की कार्यकारिणी का नए सिरे से गठन करते हुए जितेश श्रीवास्तव को प्रदेश प्रवक्ता के साथ साथ अतिरिक्त पद भार देते हुए सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। जितेंद्र शर्मा को प्रशासनिक महासचिव, प्रिंस मैसी, कार्यकारी अध्यक्ष राजा सिंह, उपाध्यक्ष अनूप कनौजिया, ब्रिजेन्द्र शर्मा, अम्बिका मिश्रा, हरिशंकर मिश्र, मो सैफ़, कुंवर वीएस सिंह, मो फुरकान,अजय मिश्र, पूजा प्रजापति, अजय कुमार चौबे, उमाशंकर मिश्र, राजेश तिवारी, दीपक मिश्रा, रामसेवक, राम प्रकाश लोधी, विजय चौरसिया, मो सलमान, रितिक प्रजापति, शिव प्रजापति एवं एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष तारकेश्वर पाण्डेय, प्रदेश महासचिव संजय सक्सेना, विजय चौरसिया सहित प्रदेश कार्यकारिणी की सोनिका मिश्रा, सत्यपाल सिंह, जम्मू से पहलगामी, एलएन गौतम आदि पत्रकारों को मुख्य अतिथि आईजी पुलिस राजीव मल्होत्रा ने शपथ दिलाई। तदुपरान्त आशुतोष विश्वास नाडी वाले दादा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश प्रकाश राव, एडिटर पवन कुमार रस्तोगी, बबिता ओबेरॉय, गंगा प्रसाद दीक्षित, राकेश शर्मा आदि वरिष्ठ पत्रकारों को माल्यार्पण तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।



