मनोरंजन

जोनाथन मेजर्स को गर्लफ्रेंड संग मारपीट और गला दबाने के आरोप में गिरफ्तार

हॉलीवुड : मार्वल की फिल्मों के स्टार और हाल ही ‘एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमेनिया’ में नजर आए एक्टर जोनाथम मेजर्स बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। जोनाथन मेजर्स को शनिवार को मैनहट्टन में गला घोंटने, मारपीट और उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया गया। अधिकारियों ने बताया कि एक्टर पर आरोप है कि उन्होंने 30 वर्षीय गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट की और उसका गला घोंटा। लेकिन जोनाथन मेजर्स ने खुद को बेगुनाह बताया है और कहा कि उन्होंने कुछ भी नहीं किया है।

मालूम हो कि 25 मार्च की सुबह पुलिस को 911 पर कॉल आया, जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई। इसके बाद Jonathan Majors को चेल्सी में वेस्ट 22वीं स्ट्रीट और 8वीं एवेन्यू के पास शनिवार सुबह करीब 11:15 बजे गिरफ्तार किया गया। वहीं पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके साथ मारपीट की गई थी। महिला के सिर और गर्दन पर मामूली चोटें आई। बाद में पुलिस पीड़ित महिला को स्थिर हालत में एरिया हॉस्पिटल लेकर गई।

‘टीएमजेड’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित महिला जोनाथन मेजर्स की गर्लफ्रेंड थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ब्रुकलिन में एक बार से जब दोनों साथ में घर वापस लौट रहे थे तो टैक्सी में उनकी बहस हो गई। इसी बहस में मारपीट हो गई और महिला के सिर और पीठ के अलावा कान के पीछे और चेहरे पर चोटें आई हैं। वहीं न्यू यॉर्क सिटी पुलिस डिपार्टमेंट के प्रवक्ता ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को सूचित किया कि उसके साथ मारपीट की गई थी। अधिकारियों ने बिना किसी घटना के 33 वर्षीय जोनाथन मेजर्स को हिरासत में ले लिया। पीड़िता के सिर और गर्दन में मामूली चोटें आईं और उसे एरिया अस्पताल में ले जाया गया।’

इस मामले में अन्य सूत्रों से और जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक, जोनाथन मेजर्स की गर्लफ्रेंड ने एक्टर को किसी और महिला को मैसेज करते हुए देख लिया था। उस महिला ने इस बारे में जोनाथन से पूछने और उनका फोन देखने का फैसला किया। इसी बात पर जोनाथन मेजर्स गुस्सा हो गए और उन्होंने उसका हाथ पकड़कर थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। वहीं एक हाथ से गर्लफ्रेंड की गर्दन पकड़ ली। जोनाथन मेजर्स को हिरासत में लिए जाने के बाद जेल ले जाया गया है। पुलिस के मुताबिक, उसके पास एक्टर के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। वहीं जोनाथन मेजर्सने अपनी टीम के हवाले से कहा कि वह बिल्कुल निर्दोष हैं और कुछ भी गलत नहीं किया है।

Related Articles

Back to top button