उत्तराखंड

सच हुई सीएम पुष्कर सिंह धामी की बात, रुद्रपुर में भाजपा की विजय शंखनाद रैली में उमड़ा जनसैलाब

रुद्रपुर की विजय शंखनाद रैली में दिखाई दी नरेंद्र मोदी और पुष्कर सिंह धामी की जुगलबंदी

रुद्रपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ विजय शंखनाद रैली करके विरोधियों को अपनी ताकत का एहसास करा दिया है। सियासत में अपना वर्चस्व रखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपने कड़े फैसलों से लोकप्रियता की सीढ़ियां चढ़ते जा रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब एक ही मंच पर एक साथ दिखाई दिये, तो पूरा उत्तराखंड मानो भाजपामय हो गया।

देवभूमि की देव तुल्य जनता ने जिस तरह से रुद्रपुर में अपने जननायक का स्वागत किया, उसके पीछे छिपी थी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की वो रणनीति, जिसने उत्तराखंड की जनता के मन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ढेर सारा प्यार भर दिया। आपको याद होगा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जहां भी जाते थे वह एक ही बात कहते थे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के पूर्ण विकास के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं।

खैर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही कहा था कि यह विजय शंखनाद ऐतिहासिक होगा। मुख्यमंत्री ने जैसा कहा, ठीक वैसा ही हुआ। देवभूमि की आम जनता ने इस चुनावी शंखनाद रैली में एक बड़ी तादाद में इकट्ठा होकर बीजेपी की जीत पहले ही सुनिश्चित कर दी है, कुछ बाकी है तो वो हैं बस औपचारिकताएं। इस रैली में भाजपा के पक्ष में जुटा जनसैलाब गवाही दे रहा था मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के फैसलों से खुश होने का। यह जनसैलाब गवाही दे रहा था पुष्कर सिंह धामी के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने का, यह जनसैलाब गवाही दे रहा था उत्तराखंड के पूर्ण विकास की तरफ अपने पूर्ण समर्थन का।

भारतीय जनता पार्टी की ‘विजय शंखनाद रैली’ की सफलता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कद और बढ़ा दिया है। रिकार्डतोड़ भीड़ देख भाजपा का शीर्ष नेतृत्व तो गदगद हुआ ही, अपनी मेहनत की तारीफ सुन कार्यकताओं के हौसले भी बुलंद हुए।

Related Articles

Back to top button