अन्तर्राष्ट्रीय

जापान की राजकुमारी ‘साओ पाउलो’ से सम्मानित, काको को मिला ब्राजील का सर्वोच्च सम्मान

ब्रासीलियाः जापान की राजकुमारी ‘काको ऑफ अकिशिनो’ को ब्राजील के साओ पाउलो के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। राजकुमारी काको नैशिन्नो वर्तमान में दक्षिण अमेरिकी देश की 11 दिवसीय यात्रा पर हैं। जापान और ब्राजील के बीच राजनयिक संबंधों की 130वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजकुमारी काको यह यात्रा कर रही है।

जापान के सम्राट नारुहितो की भतीजी और युवराज फूमिहितो यानि अकिशिनो की छोटी बेटी राजकुमारी काको गुरुवार को साओ पाउलो पहुंचीं। उन्होंने शुक्रवार को जापानी समुदाय के सदस्यों के साथ मुलाकात की और राज्य सरकार के महल में गवर्नर टार्सिसियो डी फ्रीटास के साथ रात्रिभोज किया।

इस दौरान जापान की राजकुमारी को एक समारोह में ‘ऑर्डर ऑफ द इपिरंगा’ से सम्मानित किया गया। राजकुमारी काको रियो डी जेनेरियो और राजधानी ब्रासीलिया सहित सात अन्य शहरों की यात्रा करेंगी, जहां वह राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा से संभवत: मुलाकात करेंगी। सम्राट नारुहितो को कोई पुत्र नहीं है, जिसके कारण उनके भाई अकिशिनो सम्राट बनने के पहले उत्तराधिकारी हैं। जापान में महिलाओं को सिंहासन पर बैठने की अनुमति नहीं है।

जापान में क्यों फेमस हैं राजकुमारी काको?

बता दें कि जापान में राजकुमारी काको काफी फेमस हैं। उन्हें जापानी एक उम्मीद के रूप में देखते हैं। इसके साथ ही काको की तुलना उनकी दादी शोडा मिचिको से की जाती है। शोडा मिचिको की शादी काको के दादा से शादी करने के बाद एक उम्मीद के प्रतीक रूप में उभरी थीं। निप्पॉन डॉट के अनुसार काको अपनी दादी शोडा की तरह ही सुंदर है। साथ ही कोका जापान न सिर्फ अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं, बल्कि शालीनता और अच्छे व्यावहार के लिए भी जानी जाती हैं।

राजकुमारी की शादी को लेकर विवादों में आया था शाही परिवार

जापान का शाही परिवार इससे पहले तब सुर्खियों में आया था, जब राजकुमारी कोका की बड़ी बहन ने शादी के लिए आम लड़के को चुना था, जो उनके विश्वविद्यायल के दिनों का दोस्त था। यह शादी उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर की थी।

Related Articles

Back to top button