टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

करौली हिंसा : भाजपा और भाजयुमो की न्याय यात्रा को पुलिस ने रोका, तेजस्वी सूर्या समेत 400 लोग गिरफ्तार

जयपुर: करौली हिंसा को लेकर आज भाजयुमो और भाजपा नेताओं ने न्याय यात्रा निकाली। इस न्याय यात्रा को करौली बॉर्डर पर रोक दिया गया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा। राजस्थान में हिंसा प्रभावित करौली में भाजपा की न्याय यात्रा में शामिल होने आए भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को राजस्थान पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। करौली न्याय यात्रा में शामिल होने से पहले तेजस्वी सूर्या ने ट्वीट कर बताया कि करौली के रास्ते में दौसा में राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने भारी पुलिसबल तैनात किया है, जिससे बीजेपी की चलो करौली न्याय यात्रा को रोका जा सके। वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं और यह उनका संवैधानिक हक है।

बाद में यात्रा में शामिल भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित 400 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर महुआ थाने ले जाया गया।यात्रा को रोकने से आक्रोशित सतीश पूनिया, सासंद रंजीता कोली, सांसद मनोज राजौरिया सडक़ पर ही धरने पर बैठ गए थे। उल्लेखनीय है कि नव सवंत्सर पर करौली शहर में हिंदू संगठनों की ओर से शोभायात्रा निकाली गई थी। शोभायात्रा में डीजे पर बजते गानों और नारेबाजी से भडक़े लोगों ने पथराव कर दिया था, जिससे हिंसा हुई थी।

Related Articles

Back to top button