मनोरंजन

छुट्टियां बिताकर हिमाचल प्रदेश से घर रवाना हुईं बेबो, लिखा- शानदार रहा अनुभव

छुट्टियां बिताकर हिमाचल प्रदेश से घर रवाना हुईं बेबो, लिखा- शानदार रहा अनुभव
छुट्टियां बिताकर हिमाचल प्रदेश से घर रवाना हुईं बेबो, लिखा- शानदार रहा अनुभव

मुंबई: खूबसूरत हिमाचल प्रदेश में अपने परिवार के साथ करीब एक महीने की छुट्टी बिताने के बाद करीना कपूर खान उर्फ बेबो वापस मुंबई अपने घर लौट गईं।

जाने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा। करीना ने लिखा – बाय-बाय पालमपुर, बेहद शानदार अनुभव एंड हैलो मुंबई, मैं वापस आ रही हूँ।

साथ ही करीना ने बेहद ब्यूटीफुल सेल्फी भी शेयर की है, जिसमें उनका प्रेगनेंसी ग्लो साफ-साफ देखा जा सकता है।

बता दें कि करीना पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ करीब एक महीने से हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में थीं। इस दौरान उन्होंने कई बार सोशल मीडिया पर फैमिली बॉडिंग की तस्वीरें शेयर कीं। उनके साथ अर्जुन कपूर और मलाइका खान भी छुट्टियां बिताने यहां पहुंचे थे।

यह भी पढ़े: सरकार के पास गन्ना किसानों के लिए पैसा नहीं : प्रियंका गांधी 

उल्लेखनीय है कि इन दिनों सैफ अली खान हिमाचल में फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे हैं। करीना ने सैफ के साथ क्वालिटी टाइम बिताने और और फेस्टिव सीजन वहीं पर मनाने का फैसला किया था। इस दौरान तैमूर अली खान भी काफी खुश दिखाई दिए।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button