टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

कर्नाटक: बीएन चंद्रप्पा बने प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, 10 मई को है विधानसभा चुनाव

नई दिल्ली: कर्नाटक (Karnataka) में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव (assembly elections) को लेकर तमाम राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। कई पार्टी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। चुनाव के नतीजे 13 मई को आएंगे। इस बीच एक बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीएन चंद्रप्पा (BN Chandrappa) को तत्काल प्रभाव से कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अब कर्नाटक में कांग्रेस इन्ही की अगुवाई में चुनाव लड़ेगी।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Elections) के लिए कांग्रेस ने 224 सीटों में से 165 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। 58 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा होना बाकी है। इसी बीच बीएन चंद्रप्पा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर सियासी रणनीतियां बनाई जा रही है। सभी दल चुनाव जीतने के लिए हर जोर-आजमाइश में लगे हुए हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी आज 224 विधानसभा के लिए सभी उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट पर फाइनल मुहर लगा सकती है। इसे लेकर आज बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक होनी है, जिसमें पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत सीईसी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button