स्वास्थ्य

इन तेलों से रखे डेंगू-चिकनगुनिया के मच्छरों को कोसो दूर

इस मौसम में शाम को बाहर बैठने से पहले कई सोचना पड़ता है। क्योकि मच्छर के डर से हम मौसम का मजा भी नहीं ले पाते है। मच्‍छर डेंगू और मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियों को भी पैदा कर देते हैं। कई लोग इससे से बचने के लिए मॉस्किटो रिपेलेंट लिक्‍विड या क्रीम का उपयोग करते हैं। मगर कई बार इसके उपयोग से त्‍वचा संबंधी दिक्क़ते भी हो जाती हैं। क्यों न मच्‍छरों से बचने के लिए प्राकृतिक तरीके अपनाए जाएं। कुछ ऐसे नेचुरल तेल हैं, जो त्‍वचा को कोई हानि नहीं पहुँचता है और मच्‍छरों को भी दूर भगाते हैं। तो चलिए जानते हैं इन तेलों के बारे में –

मच्छरों से दूर रखने के लिए पेपरमिंट ऑयल प्राकृतिक तरीखे से छुटकारा दिलत है। क्योकि मच्छरों को पुदीने के तेल की गंध बिल्कुल सहन नहीं होती। तो अगर आपको कही घर से बाहर निकलना हो तो उससे पहले अपने शरीर पर पेपरमिंट ऑयल लगाकर निकलें। आप इसे अपने कपड़ों पर भी थोड़ा सा डाल सकते हैं।

मच्छरों को भगाने के लिए नीम का तेल बहुत लाभदायक होता है। इनफ्यूजर की मदद से नीम के तेल का पूरे कमरे में छिड़काव करें। ऐसा करने से कमरे में मच्छरों दूर दूर तक भी फटकेंगे । इसके अलावा नारियल तेल में नीम के तेल को मिलाकर पूरे शरीर पर भी लगाया जा सकता है। आप चाहें तो नारियल के तेल में नीम का तेल मिलाकर उसका चिराग भी जला सकते हैं। इससे भी मच्‍छर भाग जाएंगे।

मच्छर भगाने वाली रिफिल में लिक्विड खत्म हो जाने पर उसमें नींबू का रस और लैवेंडर तेल को भरकर लगाएं। इसके अलावा आप लैवेंडर ऑयल को सिट्रोनेला तेल और यूकेलिप्टस ऑयल के साथ मिलकर कर कमरे में स्प्रे कर सकते हैं। आपके कमरे से मच्छर छू मंतर हो जाएंगे। हर 2-3 घंटों बाद स्प्रे करते रहे। आप लैवेंडर ऑयल को हाथ-परों पर भी लगा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button