उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़

जिन्होंने रामभक्तों पर गोलिया चलाई आज वो माफियाओं की कब्र पर पढ़ते फातिया, बोले केशव प्रसाद मौर्य

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष की गर्मी ठंडी पड़ गयी है। सपा की साईकिल पंचर होती तो ठीक लेकिन सपा की साईकिल खंड खंड हो गयी है। मोदी सरकार तीसरी बार आई तो देश 100 साल आगे बढ़ेगा। ज्यादा बोट डालना कार्यकर्ताओ की जिम्मेवारी है। सपा बसपा कॉग्रेस मोदी पर हिन्दू तुस्टीकरण का आरोप लगाते है। मुस्लिम तुस्टीकरण की घटिया राजनीति करने वाले राहुल और अखिलेश की जोड़ी 2017 में साथ आयी थी। लेकिन उस समय 325 सीट लाकर प्रदेश में पार्टियों को खत्म किया था।

देश के तत्कालीन प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह मुसलमानो को देश की सम्पति पर पहला हक़ बताया था। लेकिन आज देश के पीएम कहा कि देश के संसाधनों पर पहला हक़ गरीबों, किसानों, नौजवानों, महिलाओं, आदिवासियों और दलितों का है। देश को बर्बाद करने का काम कॉग्रेस ने किया है। प्रदेश को बर्बाद करने का काम सपा ने किया है लेकिन आज मोदी सभी का विकास कर रहे है। विरोधियो की औकात नहीं है मोदी को तीसरी बार प्रधान मंत्री बनने से रोक पाएं। अभी तक जो देखा वो झांकी है अभी पिक्चर बाकी है, 4 जून को 400 पार 4 बजे शाम को देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है। फर्रुखाबाद इतिहास की धरती है 60 साल जिन्होंने देश पर राज किया वह कह रहे की जाति जनगणना करा कर समाज का एक्सरे करायेगे। देश के पीएम ने देश की एमआरआई करा कर देश के विकास की तैयारी कर रखी है।

राहुल 40 सांसद जीता पाएंगे कि नहीं यह गारंटी नहीं, कन्नौज से अखिलेश जब सर्बे कराया तो अपने परिवार के सदस्य को लड़ा दिया है। पूरे परिवार को चुनाव लड़ा दिया। सपा का नारा खाली प्लाट हमारा, जिस गाडी में सपा का झंडा उसमे बैठा सपा का गुंडा जैसे नारे लगते थे। जिन्होंने राम भक्तों पर गोली चलाई वह निम्रत्रण पर भी नहीं गए लेकिन फातिहा पड़ने माफिया की कब्र पर पहुंच गए। जो राम का अस्तित्व नहीं मानते थे वह भी रामलला के दर्शन करने नहीं गए। देश में 370 बहुमत होने के चलते के ही मोदी सरकार हटा पाया ऐसे ही रामलला का मंदिर का निर्माण हुआ। देश के गरीबों की थाली में भोजन पहुंचाने का काम किया, चांदी का चम्मच लेकर जो पैदा हुए वो गरीबों को क्या जानेंगे। पहले की सरकारे पीएम मोदी ने देश का एमआरआई करा लिया है देश की सभी समस्याओ को पीएम मोदी जानते है और जल्द ही उनको भी निस्तारित किया जाएगा।

देश में एक चुनाव कराने के लिए संसद भवन में इस बार 400 पार चाहिए सबके लिए एक कानून लाने के लिए 400 पार चाहिए। कॉग्रेस पार्टी ने पकिस्तान के कब्जे में एक हिस्सा जो सौपा गया था देश के गृहमंत्री ने संसद में कहा था कश्मीर के कब्जे बाला काश्मीर के उस हिस्से को लेने के लिए 400 पार की जरूरत है। आतंकवादी हमलों पर मोदी सरकार आने के बाद बंद हो गए पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक करके देश की सरकार ने दिखाया आज देश 11वीं अर्थव्यवस्था से 5वीं अर्थव्यवस्था बनाने का काम किया। माफियाओ पर कार्यवाही करने पर सपा बौखला जाती है। सपा सरकार में अपराधियों, माफियाओ और गुंडों को सर्टिफिकेट देने का काम सपा सरकार ने किया है आज बिजली जाती नहीं है। सपा-बसपा कॉग्रेस सरकार में बिजली आती नहीं है लेकिन मोदी सरकार जाती नहीं है। सभी भ्रस्टाचारी आज देश में हो रही कार्यवाही के चलते सभी बहुत नाराज है। मोदी सरकार में अब सभी की तिजोरियों को खोला जा रहा है, 2047 तक देश प्रदेश सरकार है और रहेगी विकसित भारत बनाये बिना बीजेपी कहीं से नहीं बैठेगी।

Related Articles

Back to top button