उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर हमला: ‘हार का शतक लगाने की जल्दी है’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि उन्हें अपनी हार का शतक लगाने की जल्दबाजी है और असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत उनकी इस ख्वाहिश जरूर पूरी करेगी। यह बयान गांधी द्वारा असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर की गई टिप्पणी के बाद आया है, जिसने राजनीतिक बयानबाज़ी को और तेज कर दिया है।

गांधी की टिप्पणी पर मौर्य का कड़ा बयान
केशव मौर्य ने सोशल मीडिया पर कहा कि राहुल गांधी ने असम के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पर ओछी टिप्पणी कर यह साबित कर दिया है कि उनका सांसद के तौर पर पांच बार और एक बार लोकसभा में विपक्ष के नेता का अनुभव कुंठा से भरा है। उन्होंने कहा कि गांधी संवैधानिक पद पर बैठे किसी जिम्मेदार व्यक्ति को भी किसी क्षण अपमानित कर सकते हैं। मौर्य ने चेतावनी दी कि राहुल गांधी को यह नहीं पता कि उनकी टिप्पणी पूरे उत्तर-पूर्वी राज्यों का अपमान है।

गांधी का आरोप और राजनीतिक बयानबाज़ी
दरअसल, एक दिन पहले बोकाजान विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार रतन इंगती के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने सरमा को भारत का ‘सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री’ बताया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरमा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मिलकर राज्य में ‘लैंड एटीएम’ चला रहे हैं और आम लोगों से जमीन छीनकर बड़े उद्योगपतियों को दे रहे हैं। गांधी ने कहा, “भारत के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा हैं और उनका परिवार भी भ्रष्टाचार में सबसे आगे है। कांग्रेस सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। अभी वह चाहे जितनी डींगें मार लें, उसके बाद पूरी तरह चुप हो जाएंगे।”

Related Articles

Back to top button