उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्यलखनऊ

केजीएमयू के कुलपति डॉ. विपिन पुरी भी हुए कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

कुलपति डॉ. विपिन पुरी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की लखनऊ राजधानी में कोरोना महामारी के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के बीच अब चिकित्सक भी इसकी चपेट में आते जा रहे हैं। शुक्रवार को 35 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जिसमें किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. विपिन पूरी में भी वायरस की पुष्टि की गई है।

केजीएमयू कुलपति डॉ. विपिन पूरी के चालक और एक अन्य स्टाफ की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कुलपति ने स्वयं की भी जांच कराई। उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लेकिन, उनमें कोविड-19 के किसी तरह के लक्षण नहीं हैं। वह पूरी तरह से स्वस्थ महसूस कर रहे हैं और एहतियात के तौर पर होम आइसोलेशन यानी घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं।

कुलपति ने अपील की है कि उनके सम्पर्क में जो लोग आए हैं, वे भी सावधानी के तौर पर अपनी जांच करा लें अथवा चिकित्सीय परामर्श ले लें। राजधानी में मेडिकल स्टॉफ के बीच संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। सिविल अस्पताल के एक डॉक्टर व स्वास्थ्य भवन के चार कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद यहां के संबंधित सेक्शन को बंद कर सैनिटाइज कराया गया। राजधानी में संक्रमितों मरीजों की संख्या 20 हजार के पार हो गई। झलकारी बाई अस्पताल में एक नर्स व आया कोरोना की शिकार हो गईं। यह बुखार के चलते अवकाश पर थीं। वहीं केजीएमयू के गैस्ट्रो विभाग में पांच स्टाफ में वायरस की पुष्टि हुई है।

गुरुवार को राजधानी में 796 नए मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई। इसके अलावा 15 लोगों मरीजों की इलाज के दौरान ही मौत हो गई। इसमें 11 शहर निवासी थे। वहीं 1,014 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। राजधानी में अब तक 246 लोगों की जान जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button