जीवनशैलीस्वास्थ्य

पोषक तत्वों से भरपूर होता है कीवी, शरीर की इन परेशानियों को करता है दूर

नई दिल्ली : फलों के बारे में यह कहा जाता है कि यह हमारे शरीर को आवश्यक पोषण तत्व प्रदान करते हैं। हर फल में कोई न कोई ऐसा पोषक तत्व होता है जो हमारे शरीर को तंदुरुस्त रखने में सहायक होता है। न्यूट्रिएंट्स से भरपूर फल हमारे स्वास्थ्यको बेहतर बनाते हैं। कई ऐसे फल हैं जो कई सारी गुणों के खान हैं, यानि उसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं। इन्ही फलों में से एक कीवी है। कीवी स्वाद से भरपूर और खट्टा-मीठा होता है। आप इसे खाने से खुद को रोक नहीं सकते हैं। इस फल की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप छिलके के बिना और छिलके के साथ दोनों तरीके से खा सकते हैं। इसका खट्टा-मीठा स्वाद खाने में बहुत अच्छा लगता है।

कीवी में पोटेशियम फाइबर, विटामिन सी, फोलिक एसिड, विटामिन ई और पॉलीफेनॉल्स से भरपूर होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है इसलिए आप इसे अमृत फल मान सकते हैं। इसे खाने से आप कई सारी बीमारियों से दूर रहेंगे और वजन भी नहीं बढ़ेगा।

आपको अगर नहीं पता है तो बता दें कि आंखों से जुड़ी बीमारियों में कीवी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसे खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है और धुंधलापन की समस्या भी दूर हो जाती है। कीवी खाने से इम्युनिटी मजबूत होती है। इसे खाने से कई बीमारियाँ दूर रहती हैं। अगर आपको अपनी इम्युनिटी बढ़ानी है तो आपको कीवी जरूर खाना चाहिए। इसमें विटामिन- सी भरपूर मात्रा में होता है।

कीवी खाने से दिल अच्छा रहता है। यह अच्छे से काम करता है। इसमें मौजूद फाइबर, पोटेशियम बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने का काम कीवी करती है। यह धमनियों को मजबूत करने का काम भी करती है।

कीवी खाने का सही वक्त सुबह 10 से 12 बजे तक का होता है। इस समय अगर आप कीवी खाएंगे तो इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इसे आप खाली पेट भी खा सकते हैं। खाली पेट खाने से बचना चाहिए क्योंकि यह खट्टा पल है इसे खाने के बाद एसिडिटी की समस्या हो सकती है। खाली पेट खाने के बजाय आप इसे नाश्ता के बाद खा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button