पंजाब

पंजाब में चक्रवाती तूफान बिपरजोय का असर! जानिए 16 से 19 के मौसम का ताजा अपडेट

पंजाब डेस्क: ‘अरब सागर से उठा अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुरुवार शाम गुजरात तट से टकराया। अभी तक दो लोगों की मौत की खबर है, जबकि 22 लोग घायल हो गए।

तटों से टकराने के बाद भी इस चक्रवात की हवाएं अगले 4-5 दिनों तक 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्व की ओर चलेंगी। इसके प्रभाव से दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 16 से 19 जून तक पूरे पंजाब में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश और हवा चलने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button