ज्ञान भंडार

1 अगस्त 2021 का राशिफल: जानिए आज क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |

आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | किसी घरेलू काम में खर्चे बढ़ने वाले है, आपको तैयार रहना चाहिए | नौकरीपेशा जातको पर आज किसी काम की जिम्मेदारी आ सकती है | माता पिता किसी धार्मिक स्थल के दर्शन की इच्छा जता सकते है | विवाहित जातको को आपसी समझ विकसित करने की जरूरत है |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |

आज आपका दिन सामान्य रहेगा | व्यापारी जातको की कोई परेशानी आज दूर होगी, जिससे वे अच्छा महसूस करेंगे | स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन अच्छा रहेगा | आज किसी की बातो में आकर कोई भी निर्णय न ले | कला के क्षेत्र से जुड़े जातको को आज सम्मानित किया जा सकता है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मेहनत भरा रहेगा | हालाँकि ये आपको सफलता भी दिलाएगा | पिताजी किसी मामले में आपकी राय जान सकते है | नौकरीपेशा जातक किसी प्रकार की जल्दबाजी करने से बचे | आर्थिक मामलो में दिन कमजोर है, उधार लेनदेन से दूरी बनाकर रखे, तो बेहतर है | आपका दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ प्रतीत हो रहा है | कामकाज को लेकर मनचाहे परिणाम मिलने से आपके चेहरे पर प्रसन्नता रहेगी | संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है | ननिहाल पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है | दाम्पत्य जीवन में चल रहा विवाद आज अपने अंत की ओर है, आपको थोड़े प्रयास करने होंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | आज किसी परिचित को आपसे मदद की आस होगी, आप उनकी मदद करेंगे | शेयर मार्किट में निवेश करने के बारे में सोच रहे है, तो दिन शुभ है | कामकाज को लेकर सकारात्मक फल मिलेंगे | घर में किसी से मतभेद हो सकते है, इस दौरान अपनी वाणी की सौम्यता को बनाये रखे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचना होगा, अन्यथा बड़ी मुसीबत में पड़ सकते है | रोजगार की तलाश कर रहे जातको के लिए दिन निराशा भरा साबित हो सकता है | अपनी दैनिक जरूरतों पर आज अधिक ही खर्चा कर सकते है | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | सामाजिक कार्यो में आपका योगदान बढ़ेगा, जिससे आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी | व्यापारी जातको को अपने प्रतिद्वंदियों से सतर्क रहने की जरूरत है | नौकरीपेशा जातको पर उच्च अधिकारी की नजर रहेगी, व्यर्थ चीजों में ध्यान ना दे | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | साझेदारी में चल रहे व्यापार में अड़चन पैदा हो सकती है, जिस वजह से आपको थोड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है | इस राशि के छात्रों को गुरुजनो का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे उन्हें मदद मिलेगी | विवाहित जातको को जल्द ही संतान सुख की प्राप्ति होने वाली है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन फलदायी प्रतीत हो रहा है | अधूरे और अटके कार्यो को पूरा करने के लिए आज का दिन उत्तम है | घर का छोटा सदस्य आपसे कोई परेशानी शेयर कर सकता है, आप उनकी मदद करेंगे | शाम को नजदीकी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते है | आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो

आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपको अपने व्यर्थ खर्चो पर लगाम लगाने की जरूरत है | मित्रों संग घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते है | नौकरीपेशा जातको को आज अधिक देर तक ऑफिस में रुकना पड़ सकता है | प्रेम जीवन वाले जातको को आज प्रिय की कोई बात परेशान कर सकती है |

कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा | राजनीति से जुड़े जातको के जनसमर्थन में वृद्धि होगी | घर में किसी सदस्य से चल रहा मनमुटाव आज दूर होगा | व्यापारी जातको को फायदे का सौदा हो सकता है | धन निवेश की योजना बना रहे है, तो विशेषज्ञ से राय अवश्य ले | दाम्पत्य जीवन में प्रेम और सहयोग बढ़ेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन फलदायी साबित होगा | घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर व्यस्त रह सकते है | नौकरी की तलाश कर रहे जातको को इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है | स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन शुभ रहेगा | दाम्पत्य जीवन में किसी वजह से स्थिति तनावपूर्ण रहेगी |

Related Articles

Back to top button