ब्रेकिंगराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

NDA और INDIA में काैन मारेगा 2024 में बाजी, सर्वे के नतीजों से जानें जनता का मूड

नई दिल्ली: एक तरफ 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में सभी दल जुटे हैं वहीं यह स्थिति साफ हो चुकी है कि मुख्य मुकाबला एनडीए और इंडिया के बीच है। अब रिजल्ट जो भी हो रिजल्ट के कयास शुरू हो चुके हैं। इन कयासों के बीच इंडिया टुडे और सी-वोटर ने एक सर्वे किया। सर्वे में पूछा गया कि क्या इंडिया गठबंधन मोदी को हरा सकता है? इस पर सिर्फ 33 फीसदी लोगों ने हां कहा है, जबकि 54 फीसदी लोगों का जवाब नहीं में है। सर्वे में इसके अलावा भी कई सवाल किए गए।

कांग्रेस की विपक्ष के रूप में कैसी भूमिका रही है? इस पर 43 फीसदी ने अच्छा, 17 फीसदी ने ठीकठाक, जबकि 32 फीसदी ने बेकार बताया। सर्वे में 44 फीसदी लोगों ने कहा कि भारत जोड़ाे यात्रा के बाद राहुल की छवि में सुधार आया है, तो वहीं 33 फीसदी लोग ऐसे थे जिन्होंने कहा कि राहुल गांधी की छवि पहले जैसी ही है कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसी बीच 13 फीसदी लोग ऐसे थे जिन्होंने राहुल की छवि को लेकर कहा कि इस यात्रा के बाद वो और ज्यादा खराब हुई है।

सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि किसे मानते हैं। इसके जवाब में 21 फीसदी ने लोगों ने कोविड महामारी से निपटने को सबसे बड़ी उपलब्धि मानते है। दूसरे नंबर पर 13 फीसदी लोगों ने भ्रष्टाचार रहित सरकार को उपलब्धि मानते हैं। राम मंदिर और 370 की विदाई को भी उपलब्धि बताया है। जब यह सवाल किया गया कि क्या गांधी परिवार के बिना कांग्रेस गठबंधन का प्रदर्शन सुधर जाएगा? इस पर 49 फीसदी ने हां में जवाब दिया, जबकि 34 फीसदी ने नहीं कहा।

Related Articles

Back to top button