टॉप न्यूज़ब्रेकिंगराष्ट्रीयलखनऊ

जानिये…राफेल के आने पर क्या बोले एक्सपर्ट

लखनऊ (अमरेन्द्र प्रताप सिंह) : फ्रांस से लंबी उड़ान के बाद राफेल विमानों के पहले जत्थे की अंबाला एयरबेस पर सुरक्षित लैंडिंग हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश को जानकारी दी। वहीं राफेल के बारे में विशेषज्ञों ने अलग-अलग राय दी है—

रक्षा विशेषज्ञ ग्रुप कैप्टन बद्रीश अत्रेय (रिटायर)

वायुसेना ने इस पल के लिए काफी इंतजार किया है. यह गेमचेंजर जहाज है। हम ऐसा कह सकते हैं कि हमारे हाथ में भाला आ गया, जबकि दुश्मन के हाथ में कटार.है। इस तरह से हमारी स्थिति बेहत मजबूत होगी। इस जहाज के आने के बाद हमारा विरोधी हमसे लड़ाई या छेड़ने से पहले 10 बार सोचेगा।

विंग कमांडर अनिल गोयल (रिटायर)

हमारा देश लगातार तरक्की करता रहा है। पिछले 15 सालों में हम लगातार आगे बढे हैं। राफेल के आने से हमारी क्षमता और मजबूत होगी। पड़ोसी देशों ने हमें लगातार परेशान किए रखा लेकिन हमने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित की। उन्होंने आगे कहा कि देश का रक्षा बजट अन्य देशों की तुलना में काफी कम है, फिर भी हम अपनी तैयारी में जुटे रहे। राफेल के आने से हमारी स्थिति मजबूत हुई है।

विंग कमांडर रोहित बेरी (रिटायर)

सेना काम यह नहीं होता कि सिर्फ युद्ध ही करे, बल्कि यह भी होता है कि बिना लड़े ही अपना काम करे। यह बहत ही आधुनिक जहाज है। यह दुनियाभर में माना हुआ जहाज है। हमारे पायलट जो उसे लेकर आए हैं, वो फ्रांस में इसके लिए लंबे समय से तैयारी कर रहे थे। यह बहुत ही आधुनिक हथियारों को लेकर चलने में सक्षम है। इसके आने से हमारी ताकत और मजबूत होगी।

पूर्व डीजीएमओ विनोद भाटिया

ये बहुत अहम मौका है। राफेल के आने का समय बहुत अच्छा है। चीन से चल रहे तनातनी पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। हम शांति बनाए रखने में विश्वास रखते हैं, लेकिन राफेल के आने से चीन भी सतर्क रहेगा।

एयर वाइस मार्शल (रिटार्यड) अर्जुन सुब्रमण्यम

हैपी हंटिंग और हैपी लैंडिंग स्क्वाड्रन के लिए सबसे अहम होता है। राफेल भारतीय वायु सेना की 17 वीं स्क्वाड्रन गोल्डन एरो का हिस्सा बनेगा, जो राफेल विमान की पहली स्क्वाड्रन है। एक स्कवाड्रन में 18 विमान तक होते हैं।

क्या होती है हैपी हंटिंग और हैपी लैंडिंग ?


हैप्पी हंटिंग का संबंध अपने टारगेट से होता है। जब आप कोई टारगेट अचीव करते हैं तो हैप्पी हंटिंग कहा जाता है। राफेल का भारतीय सीमा में प्रवेश हैप्पी हंटिंग ही है। ये भी एक तरह टारगेट अचीव करना है। इसी तरह जब टारगेट अचीव करके फाइटर प्लेन अपने एयरबेस पर उतरता है तो उसे हैपी लैंडिंग कहा जाता है।

भारतीय नेवी ने आसमान में किया राफेल का स्वागत

भारतीय वायुसेना के इतिहास में आज का दिन बेहद खास है। आधुनिक तकनीक से लैस लड़ाकू विमान राफेल भारत में पहुंच गये हैं। अबूधाबी से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही पांचों राफेल विमानों ने भारतीय वायुसीमा में एंट्री ली, जिसके बाद कंट्रोल रूम की ओर से राफेल का स्वागत किया गया।

दरअसल, संयुक्त अरब अमीरात की सरजमीन से जब राफेल विमानों ने उड़ान भरी तो कुछ ही देर बाद भारतीय वायुसीमा में एंट्री ली। जब ये विमान अरब सागर से निकले तो आईएनएस कोलकाता कंट्रोल रूम से ही उनका स्वागत किया गया।

ऐसे हुई पूरी बातचीत…

आईएनएस कोलकाता : हिन्द महासागर क्षेत्र में आपका स्वागत है.
राफेल पायलट : बहुत शुक्रिया. भारतीय समुद्री जहाज हमारी समुद्री सीमा की रक्षा कर रहे हैं, ये संतुष्टि देने वाला है.
आईएनएस कोलकाता : आप आसमान की ऊंचाईयों को छुएं, आपकी लैंडिंग सफल हो.
राफेल लीडर : विश यू फेयर विंड्स. हैप्पी हंटिंग. ओवर एंड आउट.

Related Articles

Back to top button