ज्ञान भंडार

अपनी राशि अनुसार जानिए कौन सा जानवर पालना आपके लिए रहेगा शुभ

कई लोगों को जानवर पालना काफी पसंद है। लोगों को अपने जानवर से भावनात्मक लगाव भी हो जाता है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपना अकेलापन दूर करने के लिए जानवर पालते हैं। पालतू जानवरों के घर में होने से एक अलग ही माहौल बनता है। इससे घर का सूनापन दूर होता है। कई बार तो पालतू जानवर परिवार का हिस्सा मान लिए जाते हैं। उनके बिना घर अधूरा सा मालूम पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में भी पालतू जानवरों के बारे में काफी कुछ कहा गया है। क्या आप जानते हैं कि राशि के हिसाब से कौन सा जानवर पालना शुभ होता है? यदि नहीं तो चलिए इस बारे में बारी-बारी से जानते हैं।

मेष: इस राशि के जातक कुत्ता पालें।

वृषभ: इनके लिए बिल्लियां पालना शुभ माना गया है।

मिथुन: मिथुन के जातकों को तोता पालने के लिए कहा जाता है।

कर्क: इस राशि के लोगों को चूहे पालने की सलाह दी जाती है।

सिंह: सिंह वालों के लिए घोड़ा पालना शुभ है।

कन्या: ये लोग मछलियां पाल सकते हैं।

तुला: इनके लिए जंगली बिल्ली पालना शुभ माना गया है।

वृश्चिक: इस राशि के जातक घरेलू बिल्ली पालें।

धनु: इन्हें कछुआ पालने के लिए कहा गया है।

मकर: आप लोग कुत्ता पाल सकते हैं।

कुंभ: आपको रंग-बिरंगे पक्षी पालने चाहिए।

मीन: इनके लिए खरगोश पालना शुभ माना गया है।

Related Articles

Back to top button