जीवनशैलीस्वास्थ्य

इन फ़ायदों को जानकर आप भी रोज़ खाएंगे अमरूद

नई दिल्ली। सर्दियों ने अपनी दस्तक दे दी है इशका पता एक तो मौसम से चल रहा है दूसरा बाज़ार में बिकने वाले फल-सब्जियों से चल रहा है। सर्दियों में आने वाले फलों में जो फल सबसे ज्यादा खाया जाता है उसे तो आप सब ही जानते होंगे। जी हां मै बात कर रही हूं अमरूद की। इसे अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नाम से जाना जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही फायदेमंद भी होता है। आज हम आपको अमरूद के ऐसे फ़ायदों के बारे में बताएंगे जिन्हें जानकर आपका भी ये फल बन जाएगा आपका फेवरेट।

अमरूद खाने के फायदे
काले नमक के साथ अमरूद खाने से पाचन संबंधी सारी प्रॉब्लम्स दूर हो जाती हैं। पाचन क्रिया के लिए ये सबसे फायदेमंद फल है।
आपके पेट में कीड़े हैं तो अमरूद का खाने से आपके पेट के कीड़े साफ़ हो जाएंगे।
अगर आप डार्क सर्कल की प्रॉब्लम से परेशान हैं तो अमरूद की पत्त‍ियों को पीसकर उसका पेस्ट बनाकर आंखों के नीचे लगाएं। डार्क सर्कल गायब हो जाएंगे।
अगर आपको कब्ज की प्रॉब्लम है तो सुबह खाली पेट पका हुआ अमरूद आपके लिए बेहद फायदेमंद रहता है।
यदि आपके मुंह से बदबू आती है तो अमरूद की नई पत्त‍ियों को चबाने से आपके मुंह से बदबू नहीं आगी।
आपके अमरूद के पत्ते दांतों के दर्द से भी आराम दिलाने में हेल्प करते हैं।
अगर किसी को पित्त की समस्या हो जाए तो उसके लिए भी अमरूद का सेवन करना फायदेमंद होता है।

Related Articles

Back to top button