अद्धयात्म

Kollam: जानिए पुत्तिंगल मंदिर के बारे में क्या है मान्यता?

एजेन्सी/  l_puttingal-temple-1460284470केरल के पुत्तिंगल मंदिर में आग लगने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 350 से लोग घायल बताए जा रहे हैं। केरल सरकार ने मारे गए लोगों के लिए 10-10 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है। वहीं पीएम मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए 2-2 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। आइए जानते हैं पुत्तिंगल मंदिर कहा स्थित है और क्यों लगी आग?

कहा स्थित है पुत्तिंगल मंदिर?

केरल के तिरुअनंतपुरम से करीब 60 किलोमीटर दूर कोल्लम जिले के पारावूर टाउन में पुत्तिंगल मंदिर स्थित है। पुत्तु का मलयालम में अर्थ पहाड़ी होता है। 

क्या है मान्यता?

यहां लोगों का मानना है कि इस इलाके में देवी का निवास है। इसलिए यह मंदिर बेहद मशहूर है और नवरात्र पर यहां लोगों की बहुत अधिक भीड़ होती है। 

क्या है मान्यता? 

मंदिर में मनोकामना पूर्ति के लिए कई तरह की पूजाएं की जाती हैं। इस दौरान आतिशबाजी भी होती है। आतिशबाजी देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग यहां एकत्र होते हैं। तड़के हुई घटना के दौरान भी इसी तरह का एक कॉम्पिटीशन गैरकानूनी तरीके से चल रहा था।

Related Articles

Back to top button