मनोरंजन

भारत लौटकर नहीं आना चाहते है सोनू निगम

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का संक्रमण देश में गंभीर होता जा रहा है। भारत में अब तक 258 संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। मशहूर गायक सोनू निगम इन दिनों अपने परिवार के साथ दुबई में हैं। कोरोना वायरस को लेकर गायक ने फिलहाल दुबई में रुकने का फैसला किया है।

उन्होंने अपने परिवार के साथ खुद को सुरक्षित रहने के लिए अलग कर लिया है। गायक तब तक भारत नहीं लौटना चाहता हैं जब तक कि चीजें सामान्य नहीं हो जाती है। सोनू का बेटा नेवान दुबई में पढ़ता हैं और वहां स्कूल बंद हैं और सोनू अपने परिवार के साथ घर पर समय बिताएंगे।

इतना ही नहीं गायक ने रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान अपने प्रशंसकों के लिए ऑनलाइन कॉन्सर्ट करने का फैसला किया है। गायक न केवल भारतीयों, बल्कि भारतीय संगीत का अनुसरण करने वाले दुनिया भर के सभी लोगों के लिए एक संगीत कार्यक्रम करेंगे, जिसे भारत के समयानुसार रात 8 बजे विभिन्न सोशल नेटवर्किंग प्लेटफार्मों के माध्यम से लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा।

सोनू निगम सामाजिक मामलों पर खुलकर बोलने के लिए भी मशहूर हैं। सोनू ने दुबई से ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहल का समर्थन करने का फैसला किया है। सोनू निगम भारतीय संगीत की दुनिया में एक मशहूर नाम है। सोनू ने सबसे लंबे वक्त तक हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में राज किया है। उन्होंने अपनी गायिकी से देश ही नहीं पूरे दुनिया में लोहा मनवाया है। सोनू के चाहने वाले दुनिये के हर कोने में है।

चीन से फैले कोरोना वायरस ने दुनियाभर के करोड़ों लोगों को अपने घरों में रहने को मजबूर कर दिया है। भारत में भी यह वायरस तेजी से फैल रहा है। भारत में 20 मार्च तक मरीजों की संख्या 258 तक पहुंच गई है। वहीं बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की लापरवाही ने देश भर को हिला कर रख दिया है। कोरोना वायरस की चपेट में आईं कनिका कपूर 13 और 14 मार्च को कानपुर में थी।

Related Articles

Back to top button