राष्ट्रीय

कुख्यात खालिस्तानी अलगाववादी अमृतपाल का मुख्य सहयोगी कुलवंत सिंह गिरफ्तार

नई दिल्ली (विवेक ओझा): खालिस्तानी आंदोलन भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ा संभावित खतरा है। ऐसे अलगाववादी तत्वों को केंद्र सरकार ऐसा कोई अवसर नहीं देना चाहती जिससे भारत की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता पर आंच आए। इसलिए केंद्र सरकार का गृह मंत्रालय और एनआईए खालिस्तानी आतंकियों, उनके सहयोगियों और समर्थकों को कार्यवाही के रडार पर ले रहा है। इसी कड़ी में “वारिस पंजाब दे” के मुखिया अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगी कुलवंत सिंह को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पंजाब पुलिस अब तक 200 से ज्यादा खालिस्तानी समर्थकों को पकड़ चुकी है. लेकिन इनमें से तीन नाम अहम है. ये वो तीन नाम है जो अमृतपाल के सबसे करीबी बताए जाते हैं. वो नाम है रावल सिंह, अवतार सिंह खांडा और कुलवंत सिंह राउके।

पंजाब में आतंकवाद पर नकेल कसने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने खालिस्तानी आतंकियों की नई लिस्ट बनाई है। अब सरकार इनके आर्थिक स्त्रोत को बंद करने पर काम कर रही है। एनआईए सूत्रों के मुताबिक ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, दुबई, पाकिस्तान सहित दूसरे देशों में रह रहे भगोड़े खालिस्तानियों की भारत में तमाम संपत्तियां जब्त होंगी। UAPA के सेक्शन 33(5) के तहत ये संपत्तियां जब्त की जाएंगी।

NIA सूत्रों के मुताबिक 19 ऐसे खालिस्तानी आतंकियों की ये लिस्ट तैयार की गई है जो विदेशों में रहकर भारत के खिलाफ एंटी इंडिया प्रोपेगैंडा चला रहे हैं। इस लिस्ट में इन खालिस्तानी आतंकियों के नाम शामिल हैं।

1.परमजीत सिंह पम्मा- UK
2.वाधवा सिंह (बब्बर चाचा) – पाकिस्तान
3.कुलवंत सिंह मुठड़ा- UK
4.जे इस धालीवाल -USA
5.सुखपाल सिंह-UK
6-हरप्रीत सिंह (राना सिंह) – US
7.सरबजीत सिंह बेनूर- UK
8.कुलवंत सिंह (कांता) – UK

  1. हारजप सिंह (जप्पी सिंह) US
    10.रणजीत सिंह नीता- पाकिस्तान
    11.गुरमीत सिंह (बग्गा बाबा)
    12.गुरप्रीत सिंह (बागी) – UK
    13.जसमीत सिंह हक़ीमजादा- दुबई (ड्रग स्मगलर)
    14.गुरजंत सिंह ढिल्लन- ऑस्ट्रेलिया
    15- लखबीर सिंह रोड़े- कनाडा
    16.अमरदीप सिंह पूरेवाल- US
    17.जतिंदर सिंह ग्रेवाल- कनाडा
    18- दुपिंदर जीत – ब्रिटेन
    19- एस. हिम्मत सिंह- US

Related Articles

Back to top button