कुमार सानू ने एक्स वाइफ के खिलाफ दर्ज किया मानहानि का केस

मुंबई : सिंगर कुमार सानू ने अपनी एक्स वाइफ रीता भट्टाचार्या के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया है। इसके अवाला उन्होंने मुआवजे के तौर पर 30 लाख रुपये की मांग की है और उन इंटरव्यूज को हटाने की भी डिमांड की है जिनमें रीता भट्टाचार्य ने कुमार सानू को लेकर कई दावे किए हैं।
याचिका के मुताबिक रीता ने कई एंटरटेनमेंट प्लैटफॉर्म जैसे विरल भयानी और फिल्म विंडो में कुमार सानू पर आरोप लगाया है कि उन्होंने रीता के साथ प्रेग्नेंसी के दौरान गलत बिहेव किया था। रीता का दावा था कि कुमार सानू ने उन्हें भूखा रखा, किचन में बंद किया। यहां तक कि दूध और मेडिकल केयर भी नहीं दी। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी उन्होंने कोर्ट प्रोसिजर जारी रखे थे।
मानहानि की याचिका में यह बताया गया है कि इन बयानों से कुमार सानू की इमेज को काफी नुकसान पहुंचा है और उन्हें मेंटल स्ट्रेस से भी गुजरना पड़ा। रीता और मीडिया पोर्टलर्स को लीगल नोटिस भेज दिया गया है। इन फेक आरोपों से सिंगर की सोशल मीडिया पर और उनके प्रोफेशनल सरकल में इमेज खराब हुई है। इससे उन्हें आर्थिक और रेपुटेशनल नुकसान हुआ है। वैसे रीता ने इसके अलावा यह भी आरोप लगाए कि शादी के दौरान कुमार सानू के कई अफेयर थे।



