मनोरंजन

काइली जेनर दूसरी बार बनी मां

मुंबई: हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियां की छोटी बहन और बिजनेस वुमन काइली जेनर दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने लड़के को जन्म दिया है। उन्होंने अपने घर आई इस खुशी को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा किया। इसके साथ ही उनके बॉयफ्रेंड ट्रैविस स्कॉट ने भी एक पोस्ट शेयर की। 24 वर्षीय रियलिटी स्टार ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के साथ पोस्ट शेयर किया, जिसमें उनका न्यू बॉर्न बेबी अपनी बड़ी बहन स्टॉर्मी के साथ दिखा।

यह एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो थी और इसमें नवजात बच्चे ने बहन का हाथ पकड़ रखा था। काइली ने इस पोस्ट के कैप्शन में बच्चे के जन्म की तारीख का खुलासा किया है। बच्चे का जन्म 2 फरवरी को हुआ है। अभी तक कपल ने अपने बच्चे के नाम का खुलासा नहीं किया है।

Related Articles

Back to top button