टॉप न्यूज़ब्रेकिंगराजनीतिराष्ट्रीय

ललन सिंह ने दिया इस्तीफा, नीतीश कुमार होंगे JDU के नए अध्यक्ष

नई दिल्ली: जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से बड़ी खबर सामने आई है। जनता दल यू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया है और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के नए अध्यक्ष होंगे। सिंह ने शुक्रवार को यहां पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की। साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव भी पेश किया। कार्यकारिणी ने सिंह के इस्तीफे को स्वीकार करते हुए नीतीश कुमार को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के प्रस्ताव का समर्थन किया। हालांकि, इसका आधिकारिक ऐलान शाम 5 बजे होगाना है।

समर्थकों ने नीतीश के पक्ष में लगाए नारे
बता दें कि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। बैठक से पहले नीतीश के पक्ष में समर्थकों ने नारे लगाए। कार्यकर्ताओं को ‘नीतीश कुमार जिंदाबाद’, ‘नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री बनें’ के नारे लगाते नजर आए। इस बैठक में ठक में नीतीश, ललन सिंह और जद (यू) के अन्य वरिष्ठ नेता भाग ले रहे हैं। इस बैठक के बाद आज ही पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी जिसमें कार्यकारिणी में लिए गए फैसलों पर मुहर लगाई जाएगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी आधिकारिक घोषणा
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से ये अटकलें चल रही थी कि सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देंगे और उनकी जगह नीतीश कुमार पार्टी की कमान संभालेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी ने संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा कि पार्टी की शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी जिसमें सभी फैसलों की आधिकारिक रूप से घोषणा की जाएगी। जद यू के राज्यसभा में सांसद और वरिष्ठ नेता रामनाथ ठाकुर ने कहा कि सिंह ने चुनाव लड़ने के लिए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से मुक्त करने का आग्रह किया था।

उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकारिणी में लिए गए सभी फसलों की जानकारी राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद शाम को दी जाएगी। हालांकि पार्टी पदाधिकारियों की गुरुवार शाम यहां हुई बैठक के बाद जदयू के सभी बड़े नेताओं ने सिंह के इस्तीफे की अटकलें को खारिज कर दिया था और कहा था कि पार्टी में सब कुछ सामान्य है तथा किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं है।

Related Articles

Back to top button