बिहारराज्य

लालू यादव का PM मोदी पर बड़ा हमला, कहा- मुंबई में जाकर करेंगे ये काम

मुंबई: लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे पास आ रहे हैं नेताओं की बयानबाजी उतनी ही बढ़ती चली जा रही है। केंद्र (Center) की भाजपा सरकार के विरोध में एक साथ आए विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया की तीसरी बैठक मुंबई में होने जा रही है। इस बैठक से पहले राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला है।

मुंबई में होने वाली बैठक (meeting) से पहले लालू यादव ने मीडिया (Media) को दिए बयान में पीएम पर बड़ा हमला (big attack) किया है। उन्होंने कहा- “मुंबई में हम नरेंद्र मोदी के नरेटी (गर्दन) पर चढ़ने जा रहे हैं। हम उनकी नरेटी पकड़े हुए हैं, उन्हें हटाना है।

मुंबई में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले लालू यादव के बेटे और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि गठबंधन की तीसरी बैठक मुंबई में होनी है। बिहार ने इस देश की जनता को एक रास्ता दिखाया है। जनता हमारे गठबंधन के साथ है।

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल एनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की अगली बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होने वाली है। इस बैठक में 11 सदस्यों की कमिटी के नाम का ऐलान भी किया जाएगा। वहीं कई राज्यों में सीटों के बंटवारे पर भी INDIA गठबंधन में बड़े नेताओ के बीच बातचीत संभव है।

मुंबई में होने वाली बैठक में कई अन्य भी इस गठबधन का हिस्सा बन सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अकाली दल से भी गठबंधन में शामिल होने के लिए संपर्क साधा गया है। वहीं, इस बैठक में गठबंधन के संयोजक के नाम का भी ऐलान कर दिया जाएगा और गठबंधन के लोगो पर भी फैसला होगा।

Related Articles

Back to top button