पंजाब

देर रात पंजाब के इस जिले में चली गोलियां, 3 दोस्तों को किया Target

खन्ना: खन्ना में देर रात अमलोह रोड पर सब्जी मंडी के पीछे 3 दोस्तों पर फायरिंग की गई। उन पर 8 से 10 राऊंड फायर किए गए। बाइक सवार 2 लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना में 3 दोस्त गंभीर घायल हो गए जिन्हें खन्ना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत नाजुक होने पर उसे रैफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार आशु निवासी इकोलाही, जो कार सेल-परचेज का काम करता है, आज देर रात अपने दोस्त सन्नी से मिलने आया था। उसके साथ साजन भी था। तीनों लांसर गाड़ी में तेल डलवाने के लिए जाने लगे कि तभी बाइक पर 2 हमलावर आए जिन्होंने आते ही आशु पर गोलियां चला दीं। पास खड़ा सन्नी जब रोकने लगा तो हमलावरों ने तेजधार हथियार से सन्नी पर हमला कर दिया और उसे लहूलुहान कर दिया।

गोलियों की आवाज सुनकर लोग वहां इकट्ठे होने लगे तो हमलावर भाग गए। इस दौरान साजन को भी गोली लगी। घायल अवस्था में तीनों को सिविल अस्पताल खन्ना में भर्ती कराया गया।आशु की पीठ पर 2 गोलियां लगीं। एक गोली जांघ में भी लगी है। आशु की हालत गंभीर है। मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। डी.एस.पी. करनैल सिंह ने कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हमलावरों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button