छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ में 33 दिन बाद 1000 से कम मरीज मिले, कोरोना संक्रमण दर भी 5% से कम

रायपुर: कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का सामना कर रहे छत्तीसगढ़ को बड़ी राहत मिली है। रविवार को प्रदेश भर में 21,139 सैंपल लिए गए। इसमें 976 नए मरीज मिले। पूरे 33 दिन बाद ऐसा हुआ है जब मरीजों की संख्या एक हजार से कम रही है। इससे पहले 3 जनवरी को 698 नए मरीज मिले थे। उस दिन 27 हजार नमूने लिए गए थे।

संक्रमण दर भी घटकर 4.62% हो गई है। 4 जनवरी को मरीजों की संख्या 1059 हो चुकी थी। उसके बाद से कभी भी मरीजों की संख्या एक हजार या उससे नीचे नहीं पहुंची। यह तीसरी लहर के प्रभावी हो जाने का संकेत था। 22 जनवरी के बाद केस स्थिर होने शुरू हुए हैं। 5 फरवरी को 33 हजार सैंपल लिए थे, वहीं एक हजार 764 नए मरीजों की पुष्टि हुई।

छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत का आंकड़ा अभी भी चिंता का कारण बना हुआ है। रविवार को भी 9 मरीजों की मौत हो गई। इनमें से 7 मौतें कोमॉर्बिडिट के तौर पर दर्ज की गई है। इनमें से दुर्ग में 3 और रायपुर में 2 लोगों की जान गई। राजनांदगांव, बलौदा बाजार, बस्तर और कोण्डागांव के एक-एक मरीज की मौत हुई है। 5 फरवरी को 14 मरीजों की मौत हुई थी।

Related Articles

Back to top button