फीचर्डमनोरंजन

LIVE: आज आर्म्स एक्ट केस में सलमान खान संग सलमान खान की बहन अलवीरा पहुंची कोर्ट…

अभिनेता सलमान खान पर आर्म्स एक्ट मामले में बुधवार को जोधपुर कोर्ट फैसला सुनाएगा। काले हिरण के शिकार मामले में फैसले के वक्त कोर्ट में सलमान पेश होंगे। इस शिकार मामले में सलमान के खिलाफ चार केस चल रहे हैं। इनमें से दो केस में उन्हें हाई कोर्ट बरी कर चुका है। इसी केस में आर्म्स एक्ट के तहत अवैध रूप से हथियार रखने का भी मामला दर्ज हुआ था। वहीं, एक अन्य मामले में 25 जनवरी को जोधपुर कोर्ट में सुनवाई होगी। 

47-salmankhan_5

कब दर्ज हुआ था केस

साल 1998 के अक्टूबर महीने में अपनी फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर तीन अलग-अलग जगहों पर काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था।

इसके बाद शिकार में इस्तेमाल किए गए हथियार की बात उठी और उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट में भी मामला दर्ज हुआ था। जांच में सामने आया कि सलमान खान को एक ही लाइसेंस पर एक रायफल और पिस्टल जारी किए गए थे और इस लाइसेंस की अवधि 22 सितम्बर 1998 को समाप्त हो चुकी थी। जिसके बाद उनके खिलाफ अवैध तरीके से हथियार रख उनसे शिकार करने का मामला दर्ज हुआ था।

सलमान के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 और 25 के तहत अदालत में केस चल रहा है। अगर इस एक्ट की पहली धारा में सलमान दोषी पाए गए तो उन्हें अधिकतम तीन साल और दूसरी धारा में दोषी पाए जाने पर अधिकतम सात साल की सजा हो सकती है। 

जेल जा चुके हैं सलमान खान

चिंकारा शिकार केस में जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को पांच साल की सजा सुनाई थी। सलमान ने साल 2006 में 6 दिन जेल में बिताए थे। इसके बाद सेशंस कोर्ट में सजा की पुष्टि होने पर सलमान को एक बार फिर साल 2007 में 26-31 अगस्त तक जेल में रहना पड़ा था। लेकिन, बाद में हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।

Related Articles

Back to top button