टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

#LIVE रायबरेली में कांग्रेस पर पीएम मोदी का वार, बोले-रायबरेली से विकास हुआ लापता

मिशन 2019 के तहत पीएम मोदी गांधी परिवार के गढ़ में जनता को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा -रायबरेली से विकास गुम हो चुका है। इस शहर का विकास के लिए पिछली सरकारों ने कुछ भी नहीं किया। वहीं प्रदेश में हमारी सरकार आने के बाद रोजगार को बढ़ावा देने का काम किया गया।

#LIVE रायबरेली में कांग्रेस पर पीएम मोदी का वार, बोले-रायबरेली से विकास हुआ लापतापीएम मोदी का रायबरेली में कांग्रेस पर हमला

पीएम मोदी ने रायबरेली की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, वह इस रेल कोच को दुनिया का सबसे बड़ा कोच बना देंगे। इससे शहर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लोगों को रोजगार मिलेगा। मोदी ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि, पिछली सरकार के कार्यकाल में लोगों की भलाई नहीं की गई। शहर में मौजूद सबसे बड़ी मॉडर्न कोच फैक्ट्री है लेकिन यहां युवाओं को रोजगार के लिए भटकना पड़ता है।

ऐतिहासिक दौरे पर पीएम

पीएम मोदी का आज रायबरेली में ऐतिहासिक दौरा है। मोदी का यह दौरा कई मायनों में ख़ास है क्योंकि रायबरेली में पीएम इससे पहले कभी नहीं गए थे। पीएम मोदी सोनिया गांधी के गढ़ रायबरेली में भी आज माह जनसभा करने वाले हैं। इसके साथ ही कई पीएम शहर की जनता को कई बड़ी परियोजनाओं का लाभ देने वाले हैं। बताया जा रहा है कि, शहर में 1100 करोड़ की परियाजनाओं की सौगात देने वाले हैं। सार्वजनिक बैठक के दौरान वह इस फैक्‍ट्री के 900वें कोच तथा एक हमसफर रेल को झंडी दिखाई। रायबरेली में प्रधानमंत्री एक बड़ी रैली को संबोधित कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button