मनोरंजन

लूप लपेटा का फर्स्ट लुक जारी, मैं यहां तक आई कैसे? : तापसी पन्नू

मुंबई : तापसी पन्नू की फिल्म ‘लूप लपेटा’ काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म में तापसी के साथ अभिनेता ताहिर राज भसीन भी मुख्य भूमिका हैं। मंगलवार को मेकर्स ने इस फिल्म से तापसी पन्नू का फर्स्ट लुक जारी किया है।

सोशल मीडिया पर किया शेयर

अभिनेत्री तापसी पन्नू ने फिल्म से अपने फर्स्ट लुक को फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसके साथ ही तापसी ने कैप्शन में लिखा-‘लाइफ में कभी कभार ऐसा टाइम आता है जब हमें खुद से यह करना पड़ता है ‘मैं यहां तक आई कैसे?’ मैं भी यही सोच रही थी। शिट पॉट के बारे में नहीं, जिंदगी में हुई गड़बड़ के बारे में। हाय, मैं सावी हूं और इस क्रेजी राइड के लिए तैयार हूं।’

ये है लुक

फिल्म के इस फर्स्ट लुक में तापसी ग्रीन कलर की टीशर्ट के साथ शॉर्ट्स पहने हुए है। वह वॉशरूम में एक कमोड पर बैठी हुई हैं और काफी बिंदास अंदाज में नजर आ रही हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक में तापसी का यह दिलचस्प अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं। फिल्म ‘लूप लापता’ एक कॉमेडी -थ्रिलर फिल्म है।

ताहिर राज भसीन के नजर आयेगी तापसी

इस फिल्म में तापसी पन्नू पहली बार अभिनेता ताहिर राज भसीन के साथ अभिनय करती नजर आयेंगी। फिल्म साल 1998 में आई एक जर्मन-थ्रिलर फिल्म ‘रन लोला रन’ का हिंदी रीमेक हैं। सोनी पिक्चर्स इंडिया और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म के निर्देशक आकाश भाटिया हैं। यह फिल्म इसी साल जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन किन्ही कारणों से इस फिल्म को समय से रिलीज नहीं किया जा सका। लेकिन यह जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इन्तजार है।

[divider][/divider][divider][/divider]

ये भी पढें : पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8,635 नए मामले, 94 लोगों की मौत – Dastak Times 

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

[divider][/divider][divider][/divider]

 

Related Articles

Back to top button