टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

महाराष्ट्र: नवी मुंबई में जबरदस्त एक्सीडेंट, कार-ट्रक की जबरदस्त टक्कर से 1 की मौत, 2 घायल

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, नवी मुंबई नगर निगम भवन (Mumbai Nagar Nigam Bhavan) के पास बीती रात एक जबरदस्त एक्सीडेंट (Accident) होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए हैं। घटना पर विवरण का इंतजार है।

मामले पर NRI पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रमोद तोराडमल ने जानकारी दी कि, बीते गुरूवार देर रात रात नवी मुंबई नगर निगम भवन के पास एक कार की ट्रक से टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। FIR दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

जानकारी दें कि बीते अक्टूबर को ऐसे ही छत्रपति संभाजीनगर जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के एक मिनी बस के नियंत्रण खो जाने और एक ट्रक से टकरा जाने से 12 लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार, 35 तीर्थयात्री बुलढाणा सैलानी बाबा दरगाह से लौट रहे थे और नासिक जा रहे थे, तभी बस पीछे से ट्रक से टकरा गई थी।

Related Articles

Back to top button