टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

महाराष्ट्र : 24 घंटों में कोरोना के 1,080 नये केस, 47 मौतें, ‘पॉजिटिविटी’ रेट घटकर हुई 1.14%

नई दिल्ली/मुंबई. जहाँ एक तरफ कोरोना (Corona) की स्पीड देश में कम होते दिख रही है। वहीं महाराष्ट्र (Maharashtra) में भी इसकी गति कम होती दिख रही है। महाराष्ट्र (Maharashtra Corona) में बीते मंगलवार को कोरोना के 1,080 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,60,317 हो गयी है। जबकि 47 और रोगियों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर अब 1,43,633 हो गई।

स्वास्थ्य आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में भी कोरोना के 1080 नए मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटों में यहां 47 मौतें भी दर्ज की गईं। अब राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 13070 हो गई है। बीते मंगलवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, बीते 24 घंटे के भीतर राज्य में 94, 475 टेस्ट किए गए थे। इस दौरान 2488 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इस तरह पॉजिटिविटी रेट राज्य में घटकर 1.14% रह गई है।

गौरतलब है कि, महाराष्ट्र में इस महामारी के दौरान अब तक 78 लाख 60 हजार 317 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 76 लाख 99 हजार 623 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। साथ ही अब तक इस बीमारी से 1 लाख 43 हजार 633 मौतें भी हो चुकी हैं।

वहीं मुंबई में बीते 24 घंटों में कोरोना के 135 नए केस दर्ज किए गए हैं। अब शहर में रिकवरी रेट 98% हो गई है। इस दौरान 233 मरीजों ने इस संक्रमण पर जीत हासिल की है। अब मुंबई में कुल 1315 कोरोना केस एक्टिव हैं।

Related Articles

Back to top button