राज्यराष्ट्रीय

महाराष्ट्र स्थापना दिवस: PM मोदी ने दी बधाई, CM शिंदे ने दी वीरों को श्रद्धांजलि, फडणवीस ने किया ध्वजारोहण

नई दिल्ली/मुंबई. आज यानी सोमवार को जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को महाराष्ट्र के स्थापना दिवस (Maharashtra Day) पर राज्य के नागरिकों को बधाई दी और उनकी समृद्धि व प्रगति की कामना की। वहीं इस ख़ास मौके पर राज्य के CM एकनाथ शिंदे ने भी अपनी बधाई प्रेषित की है।

आज इस बाबत प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं। राज्य की एक महान संस्कृति है और यहां के लोग मेहनती हैं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय प्रगति को समृद्ध किया है। मैं आने वाले वर्षों में महाराष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना करता हूं।” उन्होंने मराठी भाषा में भी लोगों को बधाई दी। गौरतलब है कि, आज वहीं राज्यपाल रमेश बैस ने महाराष्ट्र स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया। इसके साथ ही आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में 63वें महाराष्ट्र स्थापना दिवस के अवसर पर हुतात्मा चौक पर संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों को श्रद्धांजलि दी।इधर नागपुर में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया।

इधर इन सबसे पहले महाराष्ट्र के पूर्व CMउद्धव ठाकरे ने उद्धव ठाकरे गुट के नेता आदित्य ठाकरे, अरविंद सावंत और अन्य लोगों के साथ 63 वें महाराष्ट्र स्थापना दिवस के अवसर पर हुतात्मा चौक पर संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों को श्रद्धांजलि दी थी। मालूम हो कि वर्ष 1960 में एक मई के दिन ही महाराष्ट्र और गुजरात अलग-अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आए थे। इससे पहले, दोनों राज्य बंबई प्रांत का ही हिस्सा थे।

Related Articles

Back to top button