राज्यराष्ट्रीय

महाराष्ट्र: 40 दिनों बाद आज होगा शिंदे कैबिनेट का विस्तार, इतने मंत्री ले सकते हैं शपथ

नई दिल्ली/मुंबई. सुबह कि बड़ी खबर के अनुसार, आज यानी मंगलवार 9 जुलाई को महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) अपने 40 दिन पुराने मंत्रिमंडल (Cabinet Expansion) का विस्तार करेंगे।

इस बाबत मुख्यमंत्री शिंदे ने बीते सोमवार को ये जानकारी दी है। मामले पर शपथ ग्रहण समारोह आज राजभवन में सुबह 11 बजे होने की उम्मीद कि जा रही है। फिलहाल BJP और शिंदे गुट के 6 से 8 विधायक शपथ ले सकते हैं।

गौरतलब है कि, शिवसेना विधायक शिंदे और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने बीते 30 जून को राज्य के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। तब से दोनों दो सदस्यीय मंत्रिमंडल के रूप में काम कर रहे हैं। जिसकी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित विपक्षी दलों के कई नेताओं ने आलोचना की है।

गौरतलब है कि इससे पहले, रविवार को CM एकनाथ शिंदे ने कहा था कि, मंत्रिमंडल का बहुत जल्द विस्तार किया जाएगा, जबकि उनके डिप्टी देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की थी कि विस्तार आगामी 15 अगस्त से पहले होगा।

इन नेताओं को मिलेगा मौका!

पार्टी सूत्रों के अनुसार BJP से प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, गिरीश महाजन, राधाकृष्ण विखे पाटिल, सुरेश खाड़े और अतुल सावे को शामिल किए जाने की संभावना है। वहीं शिंदे गुट से, उदय सामंत,दादा भुसे,संदीपान भुमरे,गुलाबराव पाटिल,अब्दुल सत्तार और शंभूराजे देसाई की मंत्रिमंडल में शामिल होने की सम्भावना है।

हालाँकि CM शिंदे ने यह भी कहा कि, आज यानी मंगलवार को मंत्री पद की शपथ लेने वालों के नामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शिंदे के अनुसार , “इन नामों को सुबह अंतिम रूप दिया जाएगा।” पता हो CM शिंदे ने बीते 30 दिनों में नयी दिल्ली का 7 बार दौरा क्र चुके हैं और हर दौरे के साथ यही चर्चा हुई कि मंत्रिमंडल विस्तार जल्द ही होने वाला है। फलस्वरूप आज वह दिन आ ही गया है, जब मंत्रिमंडल की तस्वीर अब साफ़ हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button