अद्धयात्म
Mahashivratri 2019: भगवान शिव की पूजा करते वक्त पहनें ऐसे कपड़े, बन जायेंगे सभी काम

शिवरात्रि का त्योहार पूरे देश में 4 मार्च को मनाया जाएगा। शिव भक्तों के लिए यह दिन बहुत खास होता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की आराधना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसलिए इस दिन लोग भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए पूरे मन से पूजा अराधना करते हैं।

क्या आप जानते हैं पूजा करने के लिए रंगों का भी बहुत महत्व होता है? आइए जानते हैं भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पूजा के वक्त किस रंग के कपड़ों को पहनना चाहिए…

क्या आप जानते हैं पूजा करने के लिए रंगों का भी बहुत महत्व होता है? आइए जानते हैं भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पूजा के वक्त किस रंग के कपड़ों को पहनना चाहिए…
भगवान शिव की पूजा करते समय हरे रंग के कपड़े पहनना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा पूजा करते समय भूलकर भी काले कपड़े न पहनें। बताया गया है कि भोलेनाथ को काला रंग बिल्कुल पसंद नहीं है। काले वस्त्र से वह क्रोधित हो जाते हैं।
शिव जी की अराधना करते समय अगर हरे कपड़े नहीं हैं तो आप लाल, सफेद, पीला, आसमानी और केसरिया वस्त्र पहन सकते हैं।
सुबह उठकर स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें। एक बात का खास ख्याल रखें आपके कपड़े सूती के हों क्योंकि इन्हें शुद्ध माना जाता है। इसके अलावा ऐसा भी माना जाता है कि यह हल्के और आरामदायक होते हैं, जिस वजह से पूजा करते वक्त ध्यान नहीं भटकता।
पुरुषों को पूजा करते समय धोती पहननी चाहिए क्योंकि मंत्रोच्चार करते हुए पुरुषों को दो से अधिक वस्त्र नहीं धारण करने चाहिए।