स्पोर्ट्स

मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पहले खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर-16) के पहले चरण की मेजबानी करेगा 

नई दिल्ली: नई दिल्ली और लखनऊ में इस वर्ष के आरंभ में तीन चरणों में आयोजित किए गए खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर-21) की सफलता के बाद, अंडर-16 लड़कियों के लिए उसी प्रकार की एक और लीग 16 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में शुरू होगी।

पहली खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर-16) का पहला चरण 16 से 23 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में देश भर की कुल 16 टीम भाग ले रही हैं। पहले चरण में कुल 56 मैच खेले जाएंगे और 300 से अधिक खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे।

भारतीय खेल प्राधिकरण ने प्रतियोगिता के 3 चरणों के लिए कुल 53.72 लाख रुपये आवंटित किए हैं।इस राशि में 15.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी शामिल है। खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर-16) खेलो इंडिया के महिलाओं के लिए खेलों में बढ़ावा देने की दिशा में एक और प्रयास है, जो खेल प्रतियोगिताओं की एक विस्तृत श्रृंखला में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारीसुनिश्चित करने के लिए सबसे आवश्यक प्रयास करता है।

Related Articles

Back to top button