करिअरटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

02 मई: भारतीय एवं विश्व इतिहास में प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :

1875 – अमेरिका ने 20 सेंट का सिक्का ढालना बंद कर दिया।

1885 – बेल्जियम के राजा लियोपोल्ड द्वितीय ने स्वतंत्र स्टेट कांगो की स्थापना की।

1921 – ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित फिल्म निर्माता, निर्देशक एवं लेखक सत्यजीत रे का जन्म।

1924 – नीदरलैंड ने सोवियत संघ को मान्यता देने से इनकार किया।

1933 – जर्मनी में हिटलर ने मजदूर संघों पर प्रतिबंध लगाया।

1945 – इटली में मौजूद जर्मन सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया।

1949 – महात्मा गांधी की हत्या से संबंधित मामले की सुनवाई शुरू हुई।

1950 – फ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा।

1952 – दुनिया का पहला जेट विमान डी हैविलैंड कॉमेट 1 ने लंदन से जोहानसबर्ग तक अपनी पहली उड़ान भरी।

1955 – टी विलियम्स ने अपने नाटक’कैट ऑन अ हॉट टिन रूफ’के लिए पुलित्जर पुरस्कार जीता।

1959 – पहला थर्मोप्लास्टिक संयंत्र रिसरा में खोला गया।

1968 – लोक सभा ने सार्वजनिक भविष्य निधि विधेयक पारित किया।

1985 – प्रसिद्ध पत्रकार एवं साहित्यकार बनारसीदास चतुर्वेदी का निधन।

1986 – अमेरिका की 30 वर्षीया एन. बैन्क्राफ़ उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाली प्रथम महिला बनीं।

1997 – ब्रिटेन में 18 वर्षों बाद लेबर पार्टी सत्ता में आयी, उसके नेता टोनी ब्लेयर ब्रिटेन के संसदीय इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।

1999 – मिरेया मोस्कोसो पनामा की पहली महिला राष्ट्रपति निर्वाचित।

2004 – मारेक बेल्का पोलैंड के नये प्रधानमंत्री बने।

2008 – म्यांमार में चक्रवात नरगिस के आने से 1,38,000 लोग मारे गए और लाखों लोग बेघर।

Related Articles

Back to top button