करिअर

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 मई की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :-

1715 – फारस ने स्वीडन से युद्ध की घोषणा की।

१८२२ – जॉन फिलिप्स बोस्टन के पहले मेयर बने।

1834 – बेल्जियम की संसद ने रेलवे कानूनों को स्वीकार किया।

1840- विश्व का पहला डाक टिकट ब्रिटेन में जारी किया गया।

1850- जॉन गेयरी सैन फ्रांसिस्को के पहले मेयर बने।

1876- महारानी विक्टोरिया ने भारत का खिताब जीता।

1886- अमेरिका की मज़दूर यूनियनों ने काम का समय आठ घंटे से ज़्यादा न रखे जाने के लिए हड़ताल की थी। तब से पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस मनाने की शुरुआत हुई।

1897- स्वामी विवेकानन्द ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। स्वामी विवेकानन्द का उद्देश्य ऐसे साधुओं को संगठित करना था, जो रामकृष्ण परमहंस की शिक्षाओं में गहरी आस्था रखें, उनके उपदेशों को जनसाधारण तक पहुँचा सकें और संतप्त एवं दु:खी मानव जाति की नि:स्वार्थ सेवा कर सकें।

1914- अमेरिकी कार निर्माता कंपनी फोर्ड मोटर्स पहली कंपनी बनी जिसने अपने कर्मचारियों के लिए आठ घंटे काम करने का नियम लागू किया।

1923- भारत में मई दिवस मनाने की शुरुआत 1923 में चेन्नई में हुई। उस समय इसको मद्रास दिवस के तौर पर प्रामाणित कर लिया गया था। इसकी शुरुआत भारतीय मज़दूर किसान पार्टी के नेता कामरेड सिंगरावेलू चेट्यार ने शुरू की थी। भारत समेत लगभग विश्व के 80 देशों में यह दिवस एक मई को मनाया जाता है।

1956 – अमेरिकी वैज्ञानिक जोनास सॉल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन जनता के लिए उपलब्ध करायी गयी।

1958 – आर्टुरो फ्रोंडिजी अर्जेंटीना के राष्ट्रपति बने।

1960 – बंबई पुनर्गठन अधिनियम के तहत महाराष्ट्र को आधिकारिक रूप से भारत का अलग राज्य घोषित किया गया।

1971- अमट्रैक ने अमेरिका में इंटर-सिटी रेल यात्री की शुरुआत की।

1989- वॉल्ट डिजनी वर्ल्ड के डि-एमजीएम स्टूडियो को पहली बार जनता के लिए खोला गया।

1993- तमिल टाइगर्स के आत्मघाती हमलावर ने श्रीलंका के राष्ट्रपति रणशेसिंग प्रेमदासा की हत्या कर दी।

1995- जैक्स शिराक फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए। 2001- नीदरलैंड समलैंगिक विवाह क़ानून को लागू करने वाला दुनिया का पहला देश बना। इसके बाद, अब तक बेल्जियम, स्पेन, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, स्वीडन, पुर्तगाल, आयरलैंड और अमेरिका भी समलैंगिक विवाह क़ानून लागू कर चुके है।

2004- यूरोप में स्थित 28 देशों के राजनीतिक एवं आर्थिक मंच यूरोपीय संघ में 10 नये राष्ट्र शामिल हुए, जो ज्यादातर पूर्वी यूरोप के देश थे।

2011 – अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने

11 सिंतबर 2001 हमले के मास्टरमाइंड अल कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान के एबटाबाद शहर में मारे जाने की घोषणा की।

2012 – चीन और रूस ने 15 ट्रिलियन डॉलर के व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।

Related Articles

Back to top button