करिअरज्ञान भंडारटॉप न्यूज़फीचर्ड

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1526 – मुगल शासक बाबर, इब्राहिम लोदी को पराजित कर दिल्ली का बादशाह बना।

1662 – नीदरलैंड और फ्रांस ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।

1748 – मुगल शासक मुहम्मद शाह का दिल्ली में निधन।

1878 – कलकत्ता विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय शिक्षा क्षेत्र में महिलाओं की पात्रता को मंजूरी दी।

1908 – लंदन में चौथे ओलंपिक खेलों का शुभारंभ।

1941 – जर्मनी की सेना ने एथेंस (यूनान) पर कब्जा किया।

1942 – अमेरिका के ओकलाहोमा प्रांत में तूफान के कारण 100 लोगों की मौत

1960 – नयी दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज की स्थापना।

1961 – अमेरिकी अंतरिक्ष केंद्र नासा ने गामा किरणों के अध्ययन के लिए पृथ्वी की कक्षा में उपग्रह एक्सप्लोरर 11 को स्थापित किया।

1961 – सिएरा लियोन ने ब्रिटेन से स्वाधीनता की घोषणा की।

2011 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने जन्मदिन को लेकर हुए विवाद के बाद सार्वजनिक तौर पर अपना जन्म प्रमाण पत्र जारी किया।

Related Articles

Back to top button