करिअरटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं


नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1451 – बहलोल खान लोदी ने दिल्ली पर कब्जा किया।

1526 – बाबर ने दिल्ली सल्तनत के अंतिम सुल्तान इब्राहिम लोदी को हराकर मुगल वंश की नींव रखी।

1775 – अमेरिकी क्रांति की शुरुआत।

1852 – कैलिफोर्निया हिस्टोरिकल सोसायटी का गठन हुआ।

1882- प्रसिद्ध जीव विज्ञानी चार्ल्स डार्विन का निधन।

1910 – हैली पुच्छल तारा पहली बार खुली आँखों से देखा गया।

1919 – अमेरिका के लेस्ली इरविन ने पैराशूट से पहली छलांग लगायी।

1950 – श्यामा प्रसाद मुखर्जी इस्तीफा देने वाले पहले भारतीय कैबिनेट मंत्री बने।

1948 – च्यांग काई शेक चीन के राष्ट्रपति बने।

1968- बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी का जन्म।

1975 -तत्कालीन सोवियत रूस की मदद से भारत ने पहला भारतीय उपग्रह आर्यभट्ट प्रक्षेपित किया।

1989 – अफ्रीकी देश सिएरा लियोन ने गणतंत्र की घोषणा की।

2011 – क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ क्यूबा की केन्द्रीय समिति में 45 वर्षों तक सचिव के पद पर रहने के बाद इस्तीफा दिया।

Related Articles

Back to top button