
Mamata : कंबल बांट बन रहे गरीबों के संबल!
ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का दिव्यांगजन उपकरण एवं कंबल वितरण शिविर
लखनऊ : ‘नर सेवा नारायण सेवा’ को अपना उद्देश्य बना चुकी ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का दिव्यांगजनों का सहयोग और समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति की हर संभव मदद करने को स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, दिव्यांगजन सहायक उपकरण तथा कंबल वितरण का आयोजन लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित विद्या मार्केट पार्क में कंबल वितरण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें एक हजार कंबल, चार ट्राई साइकिल, एक दर्जन छड़ी तथा एक सौ चश्मा का वितरण किया गया।

इस अवसर पर ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के (संस्थापक/अध्यक्ष, चीफ ट्रस्टी) भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने कहा कि रक्षामंत्री एवं जनप्रिय सांसद राजनाथ सिंह की प्रेरणा से दिव्यांगजन एवं गरीबों-असहायों की सेवा करने का यह सिलसिला यूं ही अनवरत जारी रहेगा। बता दें कि अपनी पत्नी ममता की याद और उनकी सेवा भावना की स्मृतियों को जीवंत रखने की मंशा से शुरू किया राजीव मिश्रा का यह पुनीत कार्य सराहनीय है। उनका कहना है कि गरीबों-असहायों की मदद के लिए मेरे दरवाजे सदैव खुले रहेंगे, कोई भी जरूरतमंद 24 घंटे में कभी भी फोन कर सकता है, ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम मदद को सहर्ष पहुंचेगी।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ महेंद्र कुमार सिंह प्रभारी भाजपा मध्य प्रदेश विधान परिषद सदस्य उत्तर प्रदेश, स्वांत रंजन, अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वयंसेवक संघ, डॉक्टर पवन पुत्र बादल राष्ट्रीय महामंत्री साहित्य परिषद, राजेंद्र नाथ त्रिपाठी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं पूर्व सलाहकार सदस्य पूर्वोत्तर रेलवे उत्तर प्रदेश, हनुमान प्रसाद मिश्रा, उप विजेता राजेंद्र नगर, इमरान खान भारतीय (समाज सेवक), जितेश श्रीवास्तव, ट्रस्ट के उपाध्यक्ष, डॉ राजेश शुक्ला, गौरव पांडे ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष, सुनील राजपूत,टीपू सुल्तान,जितेंद्र राजपूत आदि भाजपा के पदाधिकारीगण एवं सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।



