टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

Mann Ki Baat Live : मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी बोले- हॉकी टीम के प्रदर्शन से ध्यानचंद हो रहे होंगे प्रसन्न

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज सुबह 11 बजे रेडियो पर अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Mann ki Baat) के जरिए राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। मन की बात कार्यक्रम का यह 80वां एपिसोड है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री महीने के आखिरी रविवार को ‘मन की बात’ के जरिए राष्ट्र को संबोधित करते हैं। इसे आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क और आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क और आकाशवाणी समाचार और मोबाइल एप पर भी प्रसारित जाता है।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम के शुरुआत में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद की आत्मा जहां भी होगी, प्रसन्न होगी क्योंकि दुनिया में भारत की हॉकी डंका ध्यानचंद की हॉकी स्टिक से बजा था और एक बार फिर भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने 41 साल बाद हॉकी में देश का नाम ऊंचा किया।

पीएम मोदी ने कहा कि कितने ही पदक क्यों न मिल जाएं, लेकिन जब तक हॉकी में पदक नहीं मिलता भारत का कोई भी नागरिक विजय का आनंद नहीं ले सकता है और इस बार ओलंपिक में हॉकी का पदक मिला, चार दशक के बाद मिला। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि जब खेल-कूद की बात होती है न, तो स्वाभाविक है हमारे सामने पूरी युवा पीढ़ी नजर आती है और जब युवा पीढ़ी की तरफ गौर से देखते हैं कितना बड़ा बदलाव नजर आ रहा है। युवा का मन बदल चुका है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज का युवा पुराने रास्ते पर नहीं चलना चाहता है। वह नए रास्ता बनाना चाहता है। साथ ही उन्होंने कहा कि देश के युवाओं का रिस्क लेने के लिए मन उछल रहा है। मैं युवाओं में नई संभावनाएं देख रहा हूं। पीएम मोदी ने कहा कि आज का युवा पुराने रास्ते पर नहीं चलना चाहता है। वह नए रास्ता बनाना चाहता है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं का रिस्क लेने के लिए मन उछल रहा है। मैं युवाओं में नई संभावनाएं देख रहा हूं।

Related Articles

Back to top button