जीवनशैलीस्वास्थ्य

कड़ी पत्ते में अनेकों गुण, जाने फायदे

कड़ी पत्ते को डालने से सब्जी का स्वाद बदल जाता है। कड़ी पत्ते के छौंक की खुशबू कितनी अच्छी होती है। दक्षिण भारत में तो सांबर से लेकर इडली, डोसा, चटनी सभी चीजों में कड़ी पत्ता जरूर हो जाता है। कड़ी पत्ते का इतना इस्तेमाल स्वाद के लिए तो होता ही है, साथ ही इसके कई फायदे भी हैं। इसमें कई औषधीय गुण भी शामिल होते हैं। जैसे-

ब्लड शुगर के मरीज कड़ी पत्ता खाएं तो काफी फायदेमंद होगा

खांसी, जुखाम के वक्त कड़ी पत्ते को पानी में उबालकर आप पी सकते हैं। इससे यह ठीक हो जाता है। आप इसे पीसकर या शहद के साथ भी खा सकते हैं।

खासकर महिलाएं जो एनीमिया से पीड़ित हैं, उन्हें इसका सेवन करते रहना चाहिए। इसमें आयरन औरफॉलिक एसिड मौजूद है।

पाचन संबंधी दिक्कतों मं भी यह सहायक साबित होता है। इसे पीसकर छाछ में मिलकर पिया जा सकता है।

इसके अलावा कड़ी पत्ते का इस्तेमाल सौंदर्य और निखार के लिए भी किया जाता है-

बालों के लिए भी कड़ी पत्ता काफी फायदेमंद होते हैं। यह बालों को घना, काला और मजबूत बनाते हैं। इसके लिए नारियल तेल में कड़ी पत्ते को उबालकर उस तेल को बालों में लगाएं और अच्छी तरह से मालिश करें।

त्वचा संबंधी कोई भी दिक्कत या रोग को ठीक करने में कड़ी पत्ता बहुत सहायक होता है। किल-मुहांसे ठीक नहीं हो रहे हों तो कड़ी पत्तों को पीसकर आप अपने चेहरे पर लगाएं।

Related Articles

Back to top button