व्यापार

वैश्विक संकेतों के बीच बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में

शेयर बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद और युद्धविराम की खबरों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

सेंसेक्स करीब 600 अंक (0.80%) की बढ़त के साथ 74,652 पर खुला, जबकि निफ्टी 150 अंक (0.66%) चढ़कर 23,064 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 771 अंक तक उछलकर 74,840 तक पहुंचा, वहीं निफ्टी भी करीब 1% बढ़कर 23,173 के आसपास कारोबार करता दिखा।

सेक्टर की बात करें तो ऑटो, रियल्टी और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। निफ्टी ऑटो करीब 1.47%, रियल्टी 1.39% और मीडिया 1.30% तक चढ़े। मेटल, पीएसयू बैंक और फाइनेंशियल सेक्टर में भी 1% से ज्यादा की बढ़त रही, जबकि आईटी सेक्टर दबाव में रहा।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली और दोनों इंडेक्स करीब 1% तक बढ़े।

इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड करीब 7% गिरकर 97 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया, जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 6% से ज्यादा टूटकर 86 डॉलर के करीब पहुंच गया।

वैश्विक बाजारों की बात करें तो एशियाई बाजारों में तेज बढ़त देखी गई। जापान, दक्षिण कोरिया और हांगकांग के बाजार मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं अमेरिकी बाजारों में गिरावट दर्ज की गई।

Related Articles

Back to top button