उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

गोवा विधानसभा के सदस्य करें संसदीय कार्यप्राणाली का अध्ययन: सतीश महाना

लखनऊ: प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने गोवा पणजी में गोवा विधानसभा के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी के समापन सत्र कार्यक्रम को संबोधित किया। वह बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।

सतीश महाना ने कहा कि गोवा विधानसभा के लिए पहली बार चुने गए विधानसभा सदस्य संसदीय परम्पराओं, कार्यविधियों और प्रक्रियाओं के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के साथ उनका विश्लेषण कर संसदीय कार्यप्रणाली की गहन जानकारी हासिल कर सकते हैं।

प्रबोधिनी कार्यक्रम का उद्देश्य नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण से क्षमता का निर्माण करना भी है। गोवा विधानसभा में रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र अर्लेंकर द्वारा किया गया।

प्रबोधन के समापन सत्र के इस अवसर पर उनके उद्बोधन के दौरान गोवा विधानसभा के अध्यक्ष व गोवा सरकार के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सहित मंत्री, उत्तर प्रदेश राज्य के पूर्व राज्यपाल राम नाईक एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button