राज्यराष्ट्रीय

मौसम विभाग ने किया अलर्ट, अगले 7 दिन में खराब हो सकती है दिल्ली की हवा, तापमान में भी आएगी गिरावट

नई दिल्ली। दीपावली नजदीक आने से साथ ही मौसम में भी बड़ा बदलाव होने लगा है। हिमालय से आने वाली बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान आने वाले 7 दिनों में 13 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके अलावा सरकारी एजेंसियों ने भी बुधवार को अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि हरियाणा और पंजाब में पराली जलाने के कारण राजधानी दिल्ली की एयर क्वालिटी में गिरावट आ सकती है और और यह खराब स्तर तक पहुंच सकती है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि सफदरजंग वेधशाला, में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। इसके अलावा अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

ऐसे में मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 1 नवंबर तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। साथ ही मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले 5 दिनों में दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब की श्रेणी में आ सकती है क्योंकि आने वाले दो या दिन दिनों में पराली जलाने के काम में तेजी आ सकती है।

इधर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जानकारी दी है कि दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मंगलवार को 139 रहा। सोमवार को 82 और रविवार को 160 था। गौरतलब है कि शून्य और 50 के बीच AQI को “अच्छा”, 51 और 100 “संतोषजनक”, 101 और 200 “मध्यम”, 201 और 300 “खराब”, 301 और 400 “बहुत खराब”, और 401 और 500 “गंभीर” माना जाता है। अगले तीन दिनों में उत्तर भारत में मौसम साफ रहेगा, ऐसे में खेत में पराली जलाने के काम में तेजी आ सकती है, इसलिए दिल्ली का प्रदूषण स्तर बढ़ने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button