उत्तराखंड

4, 5, 6, 7 और 8 नवंबर तक मौसम विभाग की भविष्यवाणी, आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की आशंका

देहरादूनः उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी मंगलवार को देहरादून समेत इन सात जिलों में बारिश की संभावना है। जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट है। इसके चलते राज्य में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। जबकि 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा अन्य शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार है। राज्य में 4, 5 और 6 नवंबर तक बारिश की आशंका जताई गई है। ऐसे में तापमान में गिरावट का अनुमान है।

वहीं, प्रदेशभर में सात और आठ नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
देहरादून 29.0 15.6
ऊधम सिंह नगर 28.2 14.6
मुक्तेश्वर 22.1 8.4
नई टिहरी 21.5 9.8

Related Articles

Back to top button